1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गौरी खान ने मनीष मल्होत्रा के बर्थडे पार्टी में बढ़ाई रौनक, वीडियो हुआ वायरल

गौरी खान ने मनीष मल्होत्रा के बर्थडे पार्टी में बढ़ाई रौनक, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Dec 06, 2022 02:42 pm IST,  Updated : Dec 06, 2022 05:10 pm IST

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी से गौरी खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

viralbhayani- India TV Hindi
Gauri Khan Image Source : VIRALBHAYANI

पॉप्युलर इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान से आप सभी वाकिफ होंगे। वह मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में दिखाई दीं। बीते कुछ दिनों पहले शाहरुख खान (ShahRukh Khan) की पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा था। जिसमें वो फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ डांस करती दिखी थीं। इस वीडियो को देखकर फैंस उन्हें तारीफ कर रहे थे। हाल ही में गौरी खान मनीष मल्होत्रा के बर्थडे पार्टी में गई थीं। जिसका वीडियो देखकर फैंस उनके लुक की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। 

'पठान' के निर्देशक ने शाहरुख के लुक्स को लेकर किया बड़ा खुलासा, कही ये बात

गौरी खान के इस वीडियो में उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस इस पोस्ट में लगातार कमेंट कर रहे हैं। साथ ही गौरी खान का के लुक को बहुत पसंद किया जा रहा हैं। पार्टी में बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की पत्नी लुक में सभी को टक्कर देती नजर आईं। गौरी का हर स्टाइल देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इसी बीच एक बार फिर से गौरी अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में आई हैं।

प्रियंका चाहर चौधरी ने रोने के बाद की अंकित की तारीफ, कहा तुझमें दिखता है ये हीरो

गौरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके बोल्ड ड्रेस ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। मनीष ने अपने घर पर ही अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने अपनी मौजूदगी से पार्टी में चार चांद लगाया। इसी पार्टी में गौरी खान अपने लुक से महफिल लूटी। इस आउटफिट के साथ गौरी ने लाइट मेकअप और अपने बालों को ओपन रखा था, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन