1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पत्नी सुनीता आहुजा संग तलाक विवाद के बीच अस्पताल पहुंचे गोविंदा, दिखे परेशान, पैपराजी को किया इग्नोर

पत्नी सुनीता आहुजा संग तलाक विवाद के बीच अस्पताल पहुंचे गोविंदा, दिखे परेशान, पैपराजी को किया इग्नोर

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 23, 2026 07:49 am IST,  Updated : Aug 23, 2026 07:49 am IST

पत्नी सुनीता आहूजा के साथ गोविंदा की अनबन किसी से छुपी नहीं है और इन तमाम विवादों के बीच अभिनेता को जुहू के एक अस्पताल के बाहर देखा गया। इस दौरान गोविंदा कुछ परेशान नजर आए, जिससे फैंस के बीच उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है।

govinda- India TV Hindi
सुनीता आहूजा, गोविंदा। Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों के रिश्ते का तनाव किसी से छिपा नहीं है। सुनीता खुलकर गोविंदा पर आरोप लगाती आ रही हैं। पहले उन्होंने अभिनेता पर अफेयर के आरोप लगाए और हाल ही में वह एक फैमिली कोर्ट के बाहर नजर आईं। दोनों के बीच का झगड़ा अब सार्वजनिक हो चुका है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच, बॉलीवुड स्टार को मुंबई के जुहू इलाके में एक अस्पताल के बाहर देखा गया।  इस दौरान गोविंदा कुछ परेशान नजर आए और पैप्स को इग्नोर करते दिखे, जिससे गोविंदा के फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो उठे हैं।

अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए गोविंदा

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने गोविंदा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सफेद शर्ट और नीली डेनिम जींस में अस्पताल से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान गोविंदा ने मास्क पहना हुआ था। गोविंदा को देखने के बाद जब पैपराजी ने उनसे उनकी सेहत को लेकर सवाल किया तो अभिनेता ने कोई जवाब नहीं दिया और सिर्फ हाथ हिलाकर वहां से चलते बने। ऐसे में ये साफ नहीं हो सका है कि गोविंदा किसी रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे या फिर किसी अन्य मेडिकल समस्या की वजह से, लेकिन उनके फैंस जरूर इस वीडियो के सामने आने के बाद उनकी सेहत को लेकर परेशान हो गए हैं।

गोविंदा की कथित शादी की योजना

इस बीच, हाल ही में राखी सावंत के साथ फोन पर हुई बातचीत में, जिसे पैपराजी ने रिकॉर्ड किया था, सुनीता आहूजा ने कहा था कि उन्होंने इसलिए अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली है क्योंकि गोविंदा दूसरी शादी के बारे में सोच रहे हैं। दरअसल, सुनीता के साथ बातचीत के दौरान राखी ने फोन स्पीकर पर रखा था और इसी दौरान सुनीता ने ये शॉकिंग खुलासा किया। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने दावा किया है कि गोविंदा की दूसरी शादी की कोई योजना नहीं है। इंडिया टुडे से बातचीत में शशि सिन्हा ने कहा कि सुनीता के ऐसे बयान सुनकर उन्हें गहरा सदमा लगा है और कोई दूसरी शादी नहीं हो रही है।

गोविंदा की अपील

पत्नी सुनीता आहूजा द्वारा लगातार सार्वजनिक तौर पर लगाए जा रहे आरोपों पर गोविंदा ने एक वीडियो जारी करते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और सुनीता से शांत रहने और मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने की अपील की। गोविंदा का कहना था कि क्योंकि वह एक पब्लिक फिगर हैं, लोग और विशेष तौर पर युवा पीढ़ी उनसे प्रेरणा लेती है और इसलिए उन्हें अपने आचरण में संयम रखने की जरूरत है। गोविंदा ने ये भी कहा कि सुनीता की ऐसी बयानबाजी से परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है और आशा व्यक्त की कि मामले को तूल देने की जगह शांतिपूर्ण ढंग से बातचीत की जाए।

ये भी पढ़ेंः 'हीरो की हॉरॉरोइन' से साजिद खान की वापसी, गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा संग नितांशी गोयल भी आएंगी नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन