1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गुरु रंधावा और शहनाज गिल का पहला म्यूजिक वीडियो 'मून राइज' हुआ रिलीज, कुछ ही मिनटों में मिले लाखों व्यूज

गुरु रंधावा और शहनाज गिल का पहला म्यूजिक वीडियो 'मून राइज' हुआ रिलीज, कुछ ही मिनटों में मिले लाखों व्यूज

 Published : Jan 10, 2023 02:30 pm IST,  Updated : Jan 10, 2023 02:30 pm IST

'मून राइज' नाम का ये म्यूजिक वीडियो लोगों की प्ले लिस्ट का हिस्सा बन गया है। इस म्यूजिक वीडियो में नई ऑनस्क्रीन जोड़ी, गुरु और शहनाज़ ने शानदार केमिस्ट्री साझा की है।

Guru Randhawa and Shahnaz Gill- India TV Hindi
Guru Randhawa and Shahnaz Gill Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: सेट पर हुए बिहाइंड द सीन्स मस्ती के साथ पूरे इंटरनेट पर धूम मचाने वाले गुरु रंधावा और शहनाज गिल, अब फाइनली अपने म्यूजिक वीडियो के साथ सामने आ गए हैं। 'मून राइज' नाम का ये म्यूजिक वीडियो रिलीज के कुछ ही मिनट में लोगों की प्ले लिस्ट का हिस्सा बन गया है। भूषण कुमार द्वारा निर्मित एल्बम 'मैन ऑफ द मून' के रिलीज होने के बाद से 'मून राइज' के ऑडियो को लोग पसंद कर रहे थे। गिफ्टी द्वारा निर्देशित इस म्यूजिक वीडियो में नई ऑनस्क्रीन जोड़ी, गुरु और शहनाज़ ने शानदार केमिस्ट्री साझा की है। इस गाने को खुद गुरु रंधावा ने लिखा और कंपोज किया हैं, जबकि म्यूजिक प्रोडक्शन संजय द्वारा किया गया है।

मिनटों में मिले लाखों व्यूज

इस गाने में गुरु रंधावा और शहनाज गिल का लुक और दोनों के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। लोगों को यह गाना इतना पसंद आ रहा है कि इसे रिलीज हुए अभी महज कुछ ही मिनट हुए हैं और इसे 4 लाख 30 हजार से ज्यादा व्यूज हासिल हो गए हैं। गाने का म्यूजिक और बोल इतने सूदिंग हैं कि आप भी इसे बार बार सुनेंगे। 

क्या बोले गुरु रंधावा 

इस म्यूजिक वीडियो के बारे में बात करते हुए, गुरु रंधावा ने कहा, "मून राइज के ऑडियो वर्जन को मिली कमाल की प्रतिक्रिया के बाद मैं इस गाने के म्यूजिक वीडियो के रिलीज को लेकर बेहद खुश हूं। मुझे नहीं लगता कि इसके लिए शहनाज़ से बेहतर को-स्टार कोई हो सकता है क्योंकि वह एक फन लविंग पर्सन हैं जो पूरे मूड को अच्छा करती हैं। इतने सारे मजेदार और मनोरंजक पलों के साथ शूटिंग के दौरान हमने शानदार समय बिताया। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को म्यूजिक वीडियो देखने में उतना ही मजा आएगा जितना हमने शूटिंग को एंजॉय किया। "

लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं गुरु और शहनाज 

वहीं शहनाज गिल ने कहा, "गुरु के साथ शूटिंग करना निश्चित रूप से एक यादगार अनुभव रहा हैं, क्योंकि यह पहली बार था जब हम किसी चीज़ पर साथ काम कर रहे थे। हम एक-दूसरे को बहुत लंबे समय से जानते हैं और फिर इतने खूबसूरत गाने के लिए एक साथ आना बेहद अच्छा था। हमने म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के समय बहुत सारे मजेदार पलों को देखा और मैं आग भी इस तरह की और परियोजनाओं का इंतजार कर रही हूं।"

Pathaan Trailer Twitter reaction: 'पठान' के ट्रेलर ने लोगों बनाया दीवाना, शाहरुख खान की एक्टिंग देख फैंस बोले- शेर की दहाड़

इस म्यूजिक वीडियो के निर्देशक गिफ्टी ने कहा, "पूरे म्यूजिक वीडियो के दौरान गुरु रंधावा और शहनाज गिल की केमिस्ट्री शानदार रही हैं। दोनों मजेदार व्यक्तित्व के इंसान हैं और जो स्क्रीन्स पर भी खूब झलका। दोनों ने ही इस गाने के साथ पूरा न्याय किया हैं।" इस गाने का म्यूजिक संजय द्वारा निर्मित हैं। 

Daler Mehndi का रिहाई के बाद फूटा दर्द, बोले- बेकसूर साबित होने में लगे 18 साल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन