1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तारीफों के बाद भी बॉक्सऑफिस पर फीका रहा 'गुस्ताख इश्क' का जादू, नहीं चला फातिमा और विजय वर्मा का लव एंगल

तारीफों के बाद भी बॉक्सऑफिस पर फीका रहा 'गुस्ताख इश्क' का जादू, नहीं चला फातिमा और विजय वर्मा का लव एंगल

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 29, 2025 04:44 pm IST,  Updated : Nov 29, 2025 04:44 pm IST

विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म 'गुस्ताख इश्क' ने मेकर्स को निराश किया है। 2 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 1 करोड़ भी नहीं पहुंच पाया है।

Gustaakh Ishq- India TV Hindi
गुस्ताख इश्क Image Source : INSTAGRAM@ITSVIJAYVARMA

विजय वर्मा और फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म 'गुस्ताख इश्क' बीते रोज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रोमांस और ड्रामा से सजी ये फिल्म लोगों को पसंद तो आई है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। तारीफों के बाद भी फिल्म ने 2 दिनों में 1 करोड़ रुपयों का कलेक्शन नहीं कर पाया है। सेकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 0.5 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही दूसरे दिन फिल्म ने 0.03 करोड़ रुपयों की कमाई की है। 2 दिनों में भी फिल्म ने 1 करोड़ का कलेक्शन पार नहीं कर पाया है। मेकर्स को इससे निराशा हुई है। 

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म में विजय वर्मा ने नवाबुद्दीन सैफुद्दीन रहमान रिजवी का किरदार निभाया है। रहमान एक शायर है और नाम कमाना चाहता है। साथ ही कहानी में अजीज का किरदार है जो नामचीन शायर है और रहमान उससे शायरी की कला सीखना चाहता है। इसी दौरान रहमान की जिंदगी में मन्नत बेग नाम की महिला की एंट्री होती है जिसे फातिमा सना शेख ने प्ले किया है। दोनों के बीच दोस्ती होती है और प्यार हो जाता है। शायरी, ख्वाब और चाय के बीच बढ़ने वाली ये कहानी सुखद होने के अहसास के करीब पहुंचती है और गलतफहमी की नजर लग जाती है। इसके बाद दोनों के प्यार का बुरा हाल होता है। ये लवस्टोरी लोगों को काफी पसंद आई है। क्रिटिक्स ने भी इसकी काफी तारीफ की है। फिल्म को विभु पुरी ने डायरेक्ट किया है और प्रशांत झा के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है। फिल्म में विजय, नसीरुद्दीन और फातिमा के साथ शारिब हाशमी भी स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं।

मेकर्स को हाथ लगी निराशा

हालांकि अच्छी फिल्म होने के बाद भी कमाई के पहलू पर इसने मेकर्स को निराश किया है। पहले और दूसरे दिन का कलेक्शन मिलाकर भी 1 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म अगले कुछ दिनों में अपना जादू बिखेर पाती है और लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो पाती है या नहीं। आने वाले कुछ दिन फिल्म का भविष्य तय करेंगे। 

ये भी पढ़ें- एक्टिंग के लिए किया गया मजबूर, बचपन में हंटर से पीटा, पैसों के लिए मां ने एक्ट्रेस को नचाया

धर्मेंद्र ने रिलीज से पहले ही देख ली थी बेटे सनी की ये फिल्म, आमिर खान ने किया खुलासा- 'मौत से पहले ही उन्होंने..'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन