1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हंसिका मोटवानी का हुआ तलाक, 4 ही साल में सोहेल खतुरिया से टूट गया रिश्ता, स्त्री धन और एलिमनी पर लिया ये फैसला

हंसिका मोटवानी का हुआ तलाक, 4 ही साल में सोहेल खतुरिया से टूट गया रिश्ता, स्त्री धन और एलिमनी पर लिया ये फैसला

 Reported By: Rajesh Kumar Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 11, 2026 04:38 pm IST,  Updated : Mar 11, 2026 04:51 pm IST

हंसिका मोटवानी को लेकर पिछले कुछ महीनों से चर्चा थी कि वह अपने पति सोहेल कथुरिया से अलग रह रही थीं। अब अभिनेत्री के रिश्ते पर एक नया अपडेट सामने आया है। हंसिका मोटवानी का पति सोहेल से तलाक हो गया है।

hansika motwani- India TV Hindi
सोहेल कथुरिया-हंसिका मोटवानी का हुआ तलाक। Image Source : INSTAGRAM/@IHANSIKA

हंसिका मोटवानी पिछले कुछ महीनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में थीं। हंसिका को लेकर खबरें थीं कि उनके और उनके बिजनेसमैन पति सोहेल खतुरिया के बीच सब ठीक नहीं है और दोनों लंबे समय से अलग-अलग रह रहे हैं। हालांकि, हंसिका और सोहेल ने इन खबरों पर चुप्पी साधे रखी और अब हंसिका और सोहेल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार हंसिका का उनके पति सोहेल खतुरिया से तलाक हो गया है। मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने हंसिका और सोहेल का तलाक फाइनल किया और इसी के साथ शादी के चार ही साल में हंसिका और सोहेल का रिश्ता टूट गया।

हंसिका-सोहेल का हुआ तलाक

हंसिका मोटवानी ने धूमधाम से 2022 में बिजनेसमैन सोहेल खतुरिया से शादी की थी। दोनों की शादी के खूब चर्चे रहे। एक्ट्रेस की शादी 'लव शादी ड्रामा' के नाम से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम हुई थी। लेकिन, शादी के कुछ ही महीनों में दोनों के रिश्ते में उथल-पुथल की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी साधे रखी। धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर भी सोहेल और हंसिका की साथ में तस्वीरें आना बंद हो गईं और अब दोनों के तलाक की खबर ने इनके फैंस को चौंका दिया है। मोटवानी ने मुंबई फैमिली कोर्ट में पारस्परिक सहमति से तलाक की याचिका दायर की थी। बताया जा रहा है कि तलाक लेते समय उन्होंने अपने स्त्रीधन और भरण-पोषण (एलिमनी) से जुड़ा कोई भी दावा नहीं किया।

शादी के बाद ही शुरू हो गई खटपट

अदालती कार्यवाही के दौरान मोटवानी की ओर से वकील अदनान शेख ने पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि शादी के बाद कुछ समय तक दोनों साथ रहे, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के स्वभाव, विचारों और जीवनशैली में बड़े अंतर सामने आने लगे। इसके चलते उनके बीच अक्सर विवाद होने लगे। याचिका में कहा गया कि छोटी-छोटी बातों पर भी लगभग रोज़ झगड़े होने लगे, जिससे एक ही छत के नीचे साथ रहना मुश्किल हो गया और आखिरी में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और दोस्तों ने इस रिश्ते को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया। इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया और 2 जुलाई 2024 से अलग-अलग रहने लगे। रिश्ते में कड़वाहट के बाद भी दोनों के बीच बातचीत और समझौते के प्रयास हुए, जिसके बाद उन्होंने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया। दोनों में से किसी ने भी एक-दूसरे से कोई आर्थिक या अन्य दावा नहीं किया।

सोहेल की हंसिका से दूसरी शादी

बता दें, सोहेल खतुरिया ने अपनी पहली पत्नी से अलग होने के बाद हंसिका से दूसरी शादी की थी। सोहेल, हंसिका की बेस्ट फ्रेंड रिंकी बजाज के पति थे। यही नहीं, हंसिका भी सोहेल और रिंकी की शादी में शामिल हुई थीं, दोनों की वेडिंग फोटोज भी सामने आई थीं, जिसमें अभिनेत्री भी दिखाई दी थीं। रिंकी से अलग होने के बाद सोहेल ने हंसिका मोटवानी से 4 दिसंबर 2022 को जयपुर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार सोहेल खतूरिया से शादी की थी। लेकिन, अब सोहेल, हंसिका से भी अलग हो गए हैं, जिससे अभिनेत्री के फैंस हैरान हैं।

हंसिका-सोहेल की शादी

2022 में हंसिका मोटवानी सोहेल खतुरिया के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं और दोनों की शादी ओटीटी पर भी स्ट्रीम हुई थी। हंसिका-सोहेल की शादी 'लव शादी ड्रामा' नाम से स्ट्रीम हुई थी, जिसकी काफी चर्चा रही। बता दें, हंसिका के पति एक नामी बिजनेसमैन हैं। उन्होंने अवंते टेक्सवर्ल्ड नाम की कपड़ा निर्यात कंपनी की स्थापना की थी। इसके साथ ही सोहेल, हंसिका के साथ इवेंट मैनेजमेंट, प्रोडक्शन और अन्य व्यवसायिक संचालन में भी साझेदार थे।

हंसिका मोटवानी का करियर

बता दें, हंसिका मोटवानी ने बतौर चाइल्ड एक्टर अपना करियर शुरू किया था। बतौर बाल कलाकार टीवी शो 'शाका लाका बूम-बूम' और ऋतिक रोशन-प्रीति जिंटा स्टारर 'कोई मिल गया' में काम किया। इसके बाद उन्होंने साउथ का रुख कर लिया और आज के समय में दक्षिण सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्रियों मे से एक हैं।

ये भी पढ़ेंः काम के लिए तरसी ब्लॉकबस्टर फिल्म की हीरोइन, प्रोड्यूसर ने दी गालियां, बोलीं- 'मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई'

'बॉर्डर 2' से लोहा लेने के बाद अब OTT पर दहाड़ेंगी शिवानी शिवाजी रॉय, तय हुई 'मर्दानी 3' की रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन