1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महाकुंभ पहुंचा हैरी पॉटर? खाया भंडारा? वायरल वीडियो देख चौंके डैनियल रैडक्लिफ के फैंस

महाकुंभ पहुंचा हैरी पॉटर? खाया भंडारा? वायरल वीडियो देख चौंके डैनियल रैडक्लिफ के फैंस

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 21, 2025 01:25 pm IST,  Updated : Jan 21, 2025 01:27 pm IST

प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है, जहां आस्था के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या 'हैरी पॉटर' फेम डैनियल रैडक्लिफ भी प्रयागराज पहुंचे हैं।

mahakumbh 2025- India TV Hindi
महाकुंभ 2025 में हैरी पॉटर? Image Source : INSTAGRAM

महाकुंभ 2025 में आस्था की डुबकी लगाने हर रोज लाखों-करोड़ों की संख्या में लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ कई सेलेब्स भी महाकुंभ में पहुंच रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर कुछ हैरान हैं और पूछ रहे हैं कि क्या 'हैरी पॉटर' भी महाकुंभ में पहुंचा है। कई यूजर वीडियो पर रिएक्ट करते हुए डैनियल रैडक्लिफ के प्रयागराज पहुंचने की बात कह रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो का सच कुछ और ही है।

महाकुंभ में हैरी पॉटर?

दरअसल, वीडियो में एक शख्स को भंडारे में पूड़ी-सब्जी का आनंद लेते देखा जा सकता है। हालांकि, ये शख्स डैनियल रैडक्लिफ नहीं हैं। ये शख्स देखने में हूबहू फेमस फिक्शनल कैरेक्टर हैरी पॉटर फेम डैनियल रैडक्लिफ जैसा लग रहा है। ऐसे में लोग इसे देखकर कनफ्यूज हो गए हैं। शख्स काफी हद तक डैनियल रैडक्लिफ जैसा दिखता है, ऐसे में लोग ये सोचने लगे कि ये हैरी पॉटर स्टार हैं।

यूजर हो गए हैरान

हालांकि, डैनियल रैडक्लिफ जैसे दिखने वाले इस शख्स को लेकर कोई और जानकारी नहीं है। वीडियो में शख्स को जीन्स और पफर जैकेट में देखा जा सकता है, जो आराम से भंडारे के स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले रहा है। वीडियो पर कमेंट करते हुए कई यूजर पूछ रहे हैं कि क्या ये डैनियल रैडक्लिफ हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'भई, ये तो हैरी पॉटर है।' एक अन्य ने लिखा- 'ये डेनियल रैडक्लिफ है क्या?' वहीं कुछ ने चौंकाने वाले इमोजी के साथ रिएक्शन दिया।

डैनियल रैडक्लिफ ने निभाया है हैरी-पॉटर का रोल

जेके राउलिंग द्वारा रचित फेमस फिक्शनल कैरेक्टर हैरी पॉटर अपन गोल चश्मे, अस्त-व्यस्त बालों और माथे पर बिजली जैसे निशान के लिए जाना जाता है। फिल्म में इस किरदार को ब्रिटिश एक्टर डैनियल रैडक्लिफ ने निभाया था, जिसे खूब पसंद किया गया था। भारत में भी ये फिक्शनल कैरेक्टर काफी लोकप्रिय है और हैरी पॉटर सीरीज की सभी फिल्में भी खूब पसंद की जाती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन