1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Holi 2023: शबाना आजमी के घर कायम रही पुरानी परंपरा, होली के रंग में रंगे सितारे

Holi 2023: शबाना आजमी के घर कायम रही पुरानी परंपरा, होली के रंग में रंगे सितारे

 Reported By: Joyeeta Mitra Suvarna, Edited By: Akanksha Tiwari
 Published : Mar 07, 2023 11:04 pm IST,  Updated : Mar 07, 2023 11:35 pm IST

बॉलीवुड के कुछ सितारों के घर की होली एक समय में काफी चर्चा में रहती थी। जिसमें सबसे मशहूर थी कैफी आजमी के घर की होली और राजकपूर की होली। इस सेलिब्रेशन में पूरा बॉलीवुड रंगों में रंगा दिखता था।

holi 2023- India TV Hindi
holi 2023 Image Source : INSTAGRAM/FAROUTAKHTAR

देशभर में होली के त्योहार की धूम है, बॉलीवुड सितारे भी इस त्योहार पर एक दूसरे के साथ जमकर होली खेलते हैं। शबाना आजमी के पिता कैफी आजमी के घर पर बरसों से होली का त्योहार मनाया जाता है। आज भी इसे कायम रखा है शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने, इस खास मौके पर लोग आते हैं नाच गाना, खाने-पीने के साथ धूमधाम से होली मनाई जाती है। इस साल खुशी थोड़ी अधूरी थी क्योंकि शबाना आजमी देश से बाहर हैं मगर घर के बाकी लोगों ने इस परंपरा को कायम रखते हुए अतिथियों का स्वागत किया। यहां जावेद अख्तर, तनवी आज़मी, फरहान अख्तर उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर, ऋचा चड्ढा और अली फजल नजर आए।

बॉलीवुड एक्टर अली फज़ल (Ali Fazal) और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने 4 अक्टूबर, 2022 को शादी की थी, ऐसे में ये दोनों की पहली होली है। जो उन्होंने जावेद अख्तर के घर पर सेलिब्रेट की। होली के जश्न में शामिल होने के लिए फेमस एक्ट्रेस दिव्या दत्ता अपने भाई और उनके बच्चों के साथ पहुंची थीं, वहीं एक्टर अनूप सोनी और उनकी पत्नी जूही बब्बर भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बने। इसके अलावा निर्देशक आशुतोष गोवारिकर अपनी पत्नी सुनीता के साथ शामिल हुए। एक्टर और फिल्ममेकर सतीश कौशिक और सैयामी खेर भी इस पार्टी में नजर आईं। 

सेलेब्स का होली सेलिब्रेशन

बता दें कि आज सोशल मीडिया पर सितारों ने अपने-अपने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि सेलेब्स की इस बार की होली खूब रंगीन है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने भी अपने परिवार और बेटी के साथ होली का जश्न मनाया। जिसका वीडियो उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में सोहा अली खान की बेटी जबरदस्त अंदाज में सभी के साथ होली के रंगों से खेलती दिखाई दे रही है। वहीं सोहा भी पूरी होली के रंग में रंगीं नजर आ रही हैं। 

यह भी पढ़ें: Holi 2023: इन बॉलीवुड फिल्मों में होली के त्योहार से कहानी में आया था ट्विस्ट, परिवार के साथ करें इंजॉय

Holi 2023: बॉलीवुड के इन टॉप 10 गानों के बिना फीकी रहेगी आपकी होली, आज ही करें प्लेलिस्ट में शामिल

Anushka Sharma ने दिखाया आपने बचपन का घर, वीडियो कैप्शन पढ़ हो जाएंगे इमोशनल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन