1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान के नक्शे-कदम पर चले हॉलीवुड सुपरस्टार एड शीरन, किंग खान के साथ किया रॉक

शाहरुख खान के नक्शे-कदम पर चले हॉलीवुड सुपरस्टार एड शीरन, किंग खान के साथ किया रॉक

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 14, 2024 08:45 am IST,  Updated : Mar 14, 2024 08:45 am IST

बॉलीवुड सुपरस्टार और हॉलीवुड सुपरस्टार जब एक साथ आते हैं तो कैसे लगता है, इसकी झलक फराह खान ने दिखाई है। उन्होंने वीडियो साझा किया जिसमें शाहरुख खान और गायक एड शीरन एक साथ नजर आए हैं।

Shah rukh khan ed sheeran- India TV Hindi
शाहरुख खान और एड शीरन। Image Source : INSTAGRAM

भारत में भी विदेशी सितारों के म्यूजिक कॉन्सर्ट खूब होने लगे हैं। बॉलीवुड स्टार्स के साथ इन हॉलीवुड स्टार्स का उठना बैठना भी हो रहा है। जामनगर में रिहाना के धमाके के बाद अब एक म्यूजिक कॉनसर्ट के लिए एड शीरन इन दिनों भारत आए हुए हैं। ये उनका पहला भारत दौरा नहीं है। वो पहले भी आते रहे हैं। 'शेप ऑफ यू' गाने से भारत में छाने वाले एड शीरन इन दिनों मुंबई में हैं और बॉलीवुड स्टार्स के साथ अपना वक्त बिता रहे हैं। लगातार उनरके वीडियो सामने आ रहे हैं। वो कभी क्लब में पार्टी करते देखे जा रहे हैं तो कभी स्कूली बच्चों को अपना गाना सुनाते। इसी बीच उनका एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एड शीरन औ शाहरुख खान एक साथ नजर आ रहे हैं। 

शाहरुख और एड शीरन एक साथ 

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में शाहरुख खान और एड शीरन एक साथ डांस मूव करते दिख रहे हैं। शाहरुख एड को वीडियो में अपना आइकॉनिक डांस स्टेप सिखा रहे हैं। शाहरुख खान अपनी बाहें फैल कर खड़े दिख रहे हैं। उन्हें ही फॉलो करते हुए एड शीरन भी उनके स्टेप को दोहरा रहे हैं। शाहरुख खान और एड शीरन इस मूव को कंप्लीट करने के बाद एक-दूसरो को गले लगाते हैं। शाहरुख इस दौरान बड़े प्यार से पेश आते हैं और 

फराह खान ने पोस्ट किया वीडियो

इस वीडियो को किसी और ने नहीं बल्कि डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान ने शेयर किया है। बीते दिन फराह खान और शाहरुख खान दोनों ने एड शीरन से मुलाकात की। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए फराह खान ने लिखा, 'जब एड शीरन और शाहरुख खान एक साथ हों तो नतीजा ये होता है।' इस वीडियो को देखने के बाद लोग शाहरुख खान की खूब तारीफ कर रहे हैं। आखिर जिस तरह से शाहरुख खान एड शीरन के साथ पेश आए हैं, उसे देखते हुए फैंस का कहना है कि वो एक सच्चे जेंटलमैन हैं। 

यहां देखें वीडियो

खास दौरे पर भारत आए हैं एड

एड शीरन इस समय भारत के अपने '+-=÷x' दौरे पर हैं और 16 मार्च, 2024 को मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में प्रदर्शन करेंगे। कॉन्सर्ट के लिए टिकट की दो कीमतें हैं, एक 9500 रुपये की और दूसरी 16,000 रुपये की। भारत के बाद वह अमेरिका, इटली, पुर्तगाल, जर्मनी और नॉर्वे सहित कई यूरोपीय देशों का दौरा करेंगे। छह साल बाद एड का यह भारत में दूसरा दौरा है। उनका पिछला ब्लॉकबस्टर टूर 2017 में डिवाइड टूर था। 

ये भी पढ़ें: क्या सच में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'बबीता जी' ने की 'टप्पू' से सगाई? मुनमुन दत्ता ने तोड़ी चुप्पी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना कुमारी ने दी गुड न्यूज, बेबी बंप के साथ किया शानदार डांस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन