1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हनी सिंह के कॉन्सर्ट में इस्तेमाल की गई लेजर लाइट, चेतावनी के बाद भी नहीं माने प्रमोटर्स, पुलिस ने दर्ज किया मामला

हनी सिंह के कॉन्सर्ट में इस्तेमाल की गई लेजर लाइट, चेतावनी के बाद भी नहीं माने प्रमोटर्स, पुलिस ने दर्ज किया मामला

 Reported By: Saket Rai Edited By: Himanshi Tiwari
 Published : Mar 31, 2026 08:28 am IST,  Updated : Mar 31, 2026 08:28 am IST

हनी सिंह के मुंबई एमएमआरडीए ग्राउंड कॉन्सर्ट में चेतावनी के बाद भी अवैध लेजर लाइट का इस्तेमाल किया। पुलसी ने रिप्रेजेंटेटिव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

honey singh- India TV Hindi
हनी सिंह Image Source : INSTAGRAM/@YOYOHONEYSINGH

मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह का मुंबई कॉन्सर्ट को लेकर विवादों हो रहा है। प्रमोटर्स पर आरोप है कि पुलिस की पहले से दी गई चेतावनियों के बावजूद, एयरपोर्ट के प्रतिबंधित क्षेत्र के पास अवैध लेजर लाइट्स का इस्तेमाल किया गया। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने विमानन सुरक्षा चिंताओं के चलते ऐसी लाइट्स के इस्तेमाल की अनुमति देने से मना कर दिया था, लेकिन इवेंट प्रमोटर्स ने शो के दौरान फिर भी उन्हें लगा दिया। इस उल्लंघन के बाद पुलिस ने सुरक्षा दिशानिर्देशों की अनदेखी करने और हवाई क्षेत्र के नियमों को खतरे में डालने के आरोप में इवेंट के प्रतिनिधि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हनी सिंह के कॉन्सर्ट में इस्तेमाल लेजर लाइट पर बवाल

28 मार्च, 2026 को मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड में हनी सिंह के कॉन्सर्ट में अवैध लेजर लाइट का हुआ उपयोग। लेटेस्ट अपडेट के अनुसर पुलिस ने प्रमोटर्स को एयरपोर्ट जोन के पास लेजर लाइट का इस्तेमाल करने से मना किया, लेकिन इवेंट वालों ने इसे नजरअंदाज किया। इस घटना ने इवेंट सुरक्षा मानकों के पालन और बड़े पैमाने पर होने वाले कॉन्सर्ट के दौरान आयोजकों की जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि पुलिस ने तमन्नाज वल्डवाईड के रिप्रेजेंटेटिव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज।

हनी सिंह के कॉन्सर्ट में पुलिस नियमों का हुआ उल्लंघन

पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR में बताया गया है कि औपचारिक तौर पर पुलिस को जानकारी दी गई थी कि केवल कॉन्सर्ट में 12 हजार के करीब लोग आएंगे, लेकिन यह संख्या 18 से 20 हजार के करीब थी। इसकी वजह से भीड़ ज्यादा होने से सुरक्षा को लेकर पुलिस को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं अवैध लेजर लाइट का उपयोग करने की वजह से एयरपोर्ट जोन को भी खतरा था।

हनी सिंह का कॉन्सर्ट टूर

यो यो हनी सिंह ने शनिवार, 28 मार्च को बांद्रा के मुंबई MMRDA ग्राउंड्स में अपने 'My Story – India Chapter' टूर के दौरान स्टेज पर आग लगा दी। रैपर-सिंगर ने लगातार अपने हिट गानों जैसे 'डोप शॉप', 'ब्लू आइज', 'ब्राउन रंग', 'मिलियनेयर', 'देसी कलाकार' और 'लुंगी डांस' से फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। हनी सिंह 4 अप्रैल को पुणे, 11 अप्रैल को कोटा, 25 अप्रैल को इंदौर, 2 मई को लखनऊ और 9 मई को कोलकाता में परफॉर्म करेंगे, जिसके बाद 16 मई को बेंगलुरु में उनका यह टूर समाप्त होगा।

ये भी पढे़ं-

'रामायण' फेम सुनील लहरी के घर नकली रिश्तेदार बनकर पहुंचा फैन, एक्टर ने शेयर किया मजेदार किस्सा

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का जलवा बरकरार, 'केजीएफ चैप्टर 2' को छोड़ा पीछे, वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ के करीब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन