1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'रामायण' फेम सुनील लहरी के घर नकली रिश्तेदार बनकर पहुंचा फैन, एक्टर ने शेयर किया मजेदार किस्सा

'रामायण' फेम सुनील लहरी के घर नकली रिश्तेदार बनकर पहुंचा फैन, एक्टर ने शेयर किया मजेदार किस्सा

 Published : Mar 31, 2026 07:03 am IST,  Updated : Mar 31, 2026 07:03 am IST

सुनील लहरी ने एक चौंकाने वाली घटना को याद किया, जिसमें एक प्रशंसक उनके घर में घुसने के लिए उनका रिश्तेदार बनकर आया था। उन्होंने 'रामायण' की शूटिंग के दिनों का भी पुराना अनुभव शेयर किया।

sunil lahri- India TV Hindi
सुनील लहरी Image Source : INSTAGRAM/@SUNIL_LAHRI

मशहूर टीवी एक्टर सुनील लहरी, जिन्हें रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। एक्टर हमेशा अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक मजेदार किस्सा शेयर किया है, जिसी उनकी पुरानी यादें भी जुड़ी हुई हैं। एक्टर ने बताया कि एक फैन ने फेक रिश्तेदार बनकर उनके घर की सिक्योरिटी तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की और उन्होंने यह भी याद किया कि 'रामायण' के दिनों में भी उन्हें ऐसी ही एक घटना का सामना करना पड़ा था।

सुनील लहरी के घर पहुंचा नकली रिश्तेदार

सुनील लहरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस अजीब घटना के बारे में बताया और कहा, 'जय श्री राम। मैं आप सबके साथ एक बहुत ही दिलचस्प कहानी शेयर करना चाहता हूं, जिसने मुझे रामायण की शूटिंग के दिनों की याद दिला दी। हाल ही में कोई हमारी बिल्डिंग में मुझसे मिलने आया था और खुद को मेरा रिश्तेदार बता रहा था। जब हमारी सिक्योरिटी ने उसकी जांच की तो पता चला कि वह झूठ बोल रहा था, इसलिए उन्होंने उसे वहां से भगा दिया।'

जब रामायण के लक्ष्मण को नहीं पहचान पाया फैन

एक्टर ने आगे बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब उन्होंने इस तरह की कोई घटना देखी है। ऐसी ही एक और घटना को याद करते हुए सुनील ने बताया, 'एक दिन, जब हम काफी देर तक धूप में शूटिंग कर चुके थे तो मुझे 2-3 दिन का ब्रेक मिला। मेरी दाढ़ी नहीं थी और मेरे बालों में तेल लगा हुआ था। मैं स्टूडियो के मेन गेट के पास टहल रहा था तभी एक सज्जन मेरे पास आए और बोले- नमस्ते... मैं सुनील लहरी से मिलना चाहता हूं। मैंने उनसे पूछा कि वह कौन हैं तो उन्होंने कहा- मैं उनका भाई हूं। मैं भोपाल से आया हूं। यह बात याद कर आज भी चेहरे पर हंसी आ जाती है। वह मुझसे ही मिलने आए थे, लेकिन मुझे पहचान नहीं पाए। वह खुद को मेरा भाई बता रहे थे।'

अच्छे वक्त में अजनबी भी रिश्तेदार बन जाते हैं

उन्होंने अपना वीडियो एक बहुत ही पॉजिटिव नोट पर खत्म किया और एक सीख शेयर करते हुए कहा, 'कहा जाता है कि जब आपका समय सही होता है तो अजनबी भी आपके रिश्तेदार बन जाते हैं। वाह रे दुनिया, कमाल है। अपना ख्याल रखना। खुश रहना, स्वस्थ रहना। जय श्री राम।' बता दें कि हाल ही में सुनील तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने नितेश तिवारी की 'रामायण' में साई पल्लवी की कास्टिंग के बारे में बात की।

ये भी पढे़ं-

'मामला लीगल है 2' से पहले देख डालें 5 कोर्टरूम ड्रामा, ओटीटी पर भी मचा चुकी धूम

मां जरीन खान के हिंदू रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार करने पर हुए थे ट्रोल, परिवार पर उठे सवाल, अब जायेद खान ने तोड़ी चुप्पी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन