1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हनी सिंह ने गाने में किया बादशाह को ट्रोल? क्यों फिर सुर्खियां बटोरने लगा माफिया मुंडेर, मिनटों में हिट हुआ सॉन्ग

हनी सिंह ने गाने में किया बादशाह को ट्रोल? क्यों फिर सुर्खियां बटोरने लगा माफिया मुंडेर, मिनटों में हिट हुआ सॉन्ग

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Sep 26, 2025 12:04 pm IST,  Updated : Sep 26, 2025 12:04 pm IST

हनी सिंह ने अपना गाना माफिया रिलीज कर दिया है। साथ ही इसमें लग रहा है कि बादशाह को भी माफिया मुंडेर को लेकर ट्रोल किया है।

Honey Singh And Badshah- India TV Hindi
हनी सिंह और बादशाह Image Source : INSTAGRAM@BADBOYSHAH, HONEYSINGH

हनी सिंह का नया गाना 'माफिया' यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही ये गाना चंद मिनटों में ही लाखों व्यूज पार कर चुका है। साथ ही इस गाने के बाद अब एक बार फिर माफिया मुंडेर ग्रुप सुर्खियां बटोर रहा है। साथ ही इस गाने को सुनने के बाद लोगों का कहना है कि हनी सिंह ने बादशाह को ट्रोल किया है। 

गाने के बाद दी नसीहत

इस माफिया गाने में हनी सिंह ने एक गैंगस्टर का किरदार निभाया है। साथ ही इस वीडियो में नरगिस फाकरी भी नजर आ रही हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है। इस गाने के वीडियो की थीम धोखे पर है और धोखा देने वाले को माफी नहीं बल्कि सजा देने की बात की जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी हनी सिंह अपने गाने को लेकर तारीफें बटोर रहे हैं। साथ ही माफिया मुंडेर को लेकर भी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गाना खत्म होते ही हनी सिंह ने इसमें एक कोट दिया है जिसमें वे कह रहे हैं कि माफी नहीं सीधी सजा मिलती है। गाने की थीम में भी हनी सिंह का गैंगस्टर किरदार सीधे सजा देता है। 

क्या है माफिया मुंडेर विवाद?

दरअसल 14 साल पहले एक म्यूजिक प्लेटफॉर्म था जिसका नाम था माफिया मुंडेर। इस प्लेटफॉर्म पर म्यूजिशियन्स और नए कलाकार अपना टैलेंट दिखाते थे। बीते दिनों बादशाह ने एक इंटरव्यू के दौरान दावा किया था कि वे इस ग्रुप के एक फाउंडिंग मैंबर रहे हैं। जिसमें बादशाह और हनी सिंह मिलकर काम करते थे और गाने बनाते थे। लेकिन बाद में हनी सिंह ने बादशाह के इस दावे को गलत बताया और खुद को रॉल्स रॉयस बताते हुए बादशाह को नैनो बताया था। साथ ही ये भी बताया था कि बादशाह के पिता एक अमीर आदमी थे और उन्होंने अपने बेटे को लॉन्च करने के लिए मोटी रकम दी थी। 

अब गाने से पुख्ता किया दावा

अब इस माफिया नाम के गाने से ये लग रहा है कि हनी सिंह ने बादशाह का बिना नाम लिए ही करारा जवाब दिया है। इस गाने के खत्म होने के बाद हनी सिंह एक कोट के जरिए ये दावा कर रहे हैं कि याद रखना माफिया मुंडेर केवल हनी सिंह का था। ये गाना अब यूट्यूब पर रिलीज हो गया है और चंद मिनटों में ही इसे लोगों ने खूब पसंद किया है। अब तक इस गाने पर 1 घंटे के अंदर 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन