1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हाउसफुल-5 की एडवांस बुकिंग शुरू, इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी मूवी, 2 दर्जन स्टार से सजी है कहानी

हाउसफुल-5 की एडवांस बुकिंग शुरू, इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी मूवी, 2 दर्जन स्टार से सजी है कहानी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 01, 2025 06:29 pm IST,  Updated : Jun 01, 2025 07:54 pm IST

हाउसफुल-5 की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। 6 जून को रिलीज हो रही इस फिल्म में 2 दर्जन से ज्यादा बॉलीवुड सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैन्स भी काफी उत्साहित हैं।

Housefull 5- India TV Hindi
हाउसफुल-5 Image Source : INSTAGRAM

हाउसफुल 5 भारत में बनी सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रैंचाइज़ में से एक है और यह अपनी पांचवीं किस्त तक पहुंचने वाली एकमात्र फ्रैंचाइजी है। फिल्म के लिए चर्चा और उत्साह हर समय चरम पर है और निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अब दुनिया भर में इस किलर कॉमेडी के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही इस फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला, जिन्होंने कहानी और पटकथा भी लिखी है, ने दो क्लाइमेक्स बनाकर रचनात्मक खेल को एक पायदान ऊपर ले लिया है। जिसे सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स में दिखाया जाएगा। प्रत्येक स्क्रीन एक अलग अंत दिखाया जाएगा।   

2 दर्जन सितारों से सजी है फिल्म

2 दर्जन सितारों की शानदार कास्ट वाली हाउसफुल 5 अब तक की सबसे ग्लैमरस और किलर कॉमेडी है। कॉमेडी के बादशाह अक्षय कुमार इस फिल्म में सबसे आगे हैं, उनके साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर जैसे कई नए चेहरे भी हैं। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, हाउसफुल 5 दुनिया भर के सिनेमाघरों में 6 जून 2025 को रिलीज होगी।

बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएगी फिल्म

साल 2010 में शुरू हुआ हाउसफुल फ्रेंचाइज का ये सिलसिला 15 साल से लगातार जारी है। सबसे पहली फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद इस फिल्म के लगातार पार्ट बने और खूब कमाई की। अब इस फिल्म का पांचवां पार्ट रिलीज के लिए तैयार है। साथ ही ये 5वें पार्ट तक पहुंचने वाली ये पहली फिल्म फ्रेंचाइज भी बन गई है। फिल्म रिलीज के लिए फैन्स भी काफी उत्साहित हैं और इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन