Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन बने बाराती, कजिन की बारात में ढोल की थाप पर किया डांस, साथ-साथ दिखीं गर्लफ्रेंड सबा और दोनों बेटे

ऋतिक रोशन बने बाराती, कजिन की बारात में ढोल की थाप पर किया डांस, साथ-साथ दिखीं गर्लफ्रेंड सबा और दोनों बेटे

Written By: Priya Shukla Published : Dec 23, 2025 10:52 pm IST, Updated : Dec 23, 2025 10:52 pm IST

ऋतिक रोशन का ट्रेडिशनल और क्लासिक लुक ही नहीं, कजिन की शादी में बाराती बनकर उनका झूमना भी अब सुर्खियों में है। कजिन की शादी में बाराती बने ऋतिक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Hrithik Roshan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI ऋतिक रोशन।

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन पिछले कुछ दिनों से अपने कजिन ईशान रोशन की शादी को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। पिछले दिनों ईशान की शादी के पहले की रस्मों में ऋतिक अपने बेटों रेहान और हृदान और गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ स्पॉट हुए और अब उनके और भी वीडियोसामने आए हैं, जिनमें वह ढोल की थाप पर डांस करते नजर आ रहे हैं। 23 दिसंबर को ऋतिक रोशन के कजिन ईशान रोशन शादी के बंधन में बंधे, जिसमें पूरा रोशन परिवार खुशी से झूमता-नाचता नजर आया। ऋतिक के साथ उनके पिता और दिग्गज फिल्मेकर राकेश रोशन और परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ इस खास पल को एंजॉय करता दिखा।

रोशन परिवार में खुशी का माहौल

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर ऋतिक रोशन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें सुपरस्टार अपने भाई की बारात में परिवार के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में ऋतिक के साथ उनके पिता राकेश रोशन और कजिन बहन पश्मीना भी ढोल की बीट पर थिरक रहे हैं और उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो पर ऋतिक के फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

पारंपरिक लुक में जंचे ऋतिक रोशन

आमतौर पर फॉर्मल्स और कैजुअल लुक में नजर आने वाले ऋतिक ने यहां एथिनिक लुक कैरी किया था। उन्होंने ग्रे कुर्ता और व्हाइट पायजामा के साथ मैचिंक एम्ब्रॉयडरी वाली जैकेट पहनी थी, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने अपने सिर पर साफा भी बांधा था, जिसे पहनकर वह घरवालों के साथ ईशान की बारात में थिरकते दिखे, जिसके चलते अब पूरे सोशल मीडिया पर रोशन परिवार की इस हालिया शादी के ही चर्चे हैं। दूसरी तरफ, ऋतिक ने शादी फंक्शन के दौरान पैपराजी के लिए भी पोज दिए। उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद और बेटों ने भी पोज दिए।

फैंस ने की ऋतिक की तारीफ

डांस करते समय अभिनेता फोटोग्राफरों का अभिवादन करते भी दिखाई दिए, जिस पर प्रशंसकों ने ऋतिक की खूब प्रशंसा की और वीडियो को "दिल को छू लेने वाला" बताया। वहीं राकेश रोशन भी होने वाली बहू के साथ नजर आए। दोनों ने खुशी-खुशी पोज भी दिए। रोशन परिवार के इस खास मौके पर सबा भी हर जगह ऋतिक के साथ दिखाई दीं।

कौन हैं ईशान रोशन?

ईशान रोशन, ऋतिक रोशन के चाचा राजेश रोशन के बेटे हैं। इस रिश्ते से ईशान उनके चचेरे भाई हुए। ईशान ने 23 दिसंबर यानी आज अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधे, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए। हालांकि, शादी के बाद ईशान और ऐश्वर्या ने बाहर आकर पैप्स को पोज दिए और उनका अभिवादन किया।

ये भी पढ़ेंः यहां ब्लॉकबस्टर हुई 'धुरंधर' वहां रणवीर ने 'डॉन 3' को मारी ठोकर! क्यों छोड़ी सुपरहिट फ्रेंचाइजी? सामने आई ये वजह

बड़ी समधन के बर्थडे पर नीता अंबानी ने बिखेरा रॉयल चार्म, रेयर ब्राजीलियन पराइबा टूरमलाइन में दिखाए ठाठ

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement