1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. IIFA 2022 postponed: UAE के राष्ट्रपति के निधन के बाद आईफा 2022 हुआ स्थगित, अब इस महीने होने की संभावना

IIFA 2022 postponed: UAE के राष्ट्रपति के निधन के बाद आईफा 2022 हुआ स्थगित, अब इस महीने होने की संभावना

 Published : May 15, 2022 06:49 pm IST,  Updated : May 15, 2022 07:15 pm IST

IIFA 2022 postponed:19 से 21 मई तक अबू धाबी के यास द्वीप में आयोजित होने वाले 22वें आईफा अवार्डस को स्थगित कर दिया गया है।

IIFA 2022 postponed- India TV Hindi
IIFA 2022 postponed Image Source : INSTAGRAM/ LONELYROUTES

Highlights

  • आईफा के अवॉर्ड शो को स्थगित कर दिया गया है।
  • आईफा ने फैसला किया है कि आईफा अवॉर्ड्स अब 14 से 16 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे।
  • हालांकि नया आईफा शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।

IIFA 2022 postponed: अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) के अवॉर्ड शो को स्थगित कर दिया गया है। इसे यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का शुक्रवार को निधन हो जाने के कारण स्थगित किया गया है। उनके निधन पर आईफा और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने शोक जताया है। दुख की इस घड़ी में यूएई में 40 दिन का राष्ट्रीय अवकाश रहेगा।

19 से 21 मई तक अबू धाबी के यास द्वीप में आयोजित होने वाले 22वें आईफा अवार्डस को स्थगित कर दिया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) ने फैसला किया है कि आईफा अवॉर्ड्स अब 14 से 16 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे। नया आईफा शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।

आईफा ने सभी फैंस और टिकट लेने वालों से माफी मांगते हुए इसका ऐलान किया।

इनपुट - आईएएनएस

ये भी पढ़ें - 

Mohanlal को पेशी के लिए ED ने भेजा समन, एंटीक पीस डीलिंग का है मामला

मशहूर पॉप स्टार Britney Spears का हुआ मिसकैरेज, 12 साल छोटे पार्टनर के साथ बीते महीने किया था प्रेग्नेंसी अनाउंस

Andrew Symonds Death: बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक, एंड्रयू साइमंड्स के निधन पर नम हुई सभी की आंखें

Andrew Symonds Death: एंड्रयू साइमंड्स की कार हादसे में मौत, बिग बॉस 5 का थे हिस्सा, सनी लियोनी के संग थी खास दोस्ती 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन