1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इमरान हाशमी की हक और सोनाक्षी सिन्हा की जटाधारा पर भारी पड़ी ये पंजाबी फिल्म? दोगुनी कमाई कर हासिल किया हिट का खिताब

इमरान हाशमी की हक और सोनाक्षी सिन्हा की जटाधारा पर भारी पड़ी ये पंजाबी फिल्म? दोगुनी कमाई कर हासिल किया हिट का खिताब

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 13, 2025 06:58 pm IST,  Updated : Nov 13, 2025 06:58 pm IST

बॉलीवुड फिल्म हक और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म जटाधारा पर पंजाबी फिल्म इक कुड़ी भारी पड़ी है। जिसका कलेक्शन दोनों ही फिल्मों से आगे चल रहा है।

Imran Hashmi- India TV Hindi
इमरान हाशमी, यामी गौतम, शहनाज गिल और सोनाक्षी सिन्हा Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@ASLISONA SHEHNAZG

बीती 7 तारीख को 2 बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। दोनों में ही बॉलीवुड के बडे स्टार्स नजर आए और फिल्में भी खूब सुर्खियां बटोरती रहीं। लेकिन इन दोनों फिल्मों की कमाई पर एक पंजाबी फिल्म भारी पड़ी है। इमरान हाशमी और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'हक' और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'जटाधारा' एक ही दिन सिनेमाघरों में आई थीं। लेकिन इन दोनों पर ही पंजाबी भाषा की फिल्म 'इक कुड़ी' भारी पड़ी है और अब तक बजट का 2 गुना कमाई कर चुकी है। आइये जानते हैं तीनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस की कहानी। 

बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं रहीं दोनों फिल्में

बता दें कि बीते 7 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म 'हक' सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म है जिसमें महिला सशक्तिकरण की बात की गई है। 1985 में हुए सायरा बानो मामले को अड्रेस करती इस फिल्म में इमरान हाशमी और यामी गौतम लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म रिलीज के साथ ही खूब तारीफें बटोरने में सफल रही। फिल्म को क्रिटिक्स समेत दर्शकों की अच्छी समीक्षा भी मिली है। लेकिन अब तक 6 दिनों में फिल्म ने कोई खास बॉक्स ऑफिस असर नहीं छोड़ा है। सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपयों से ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन 3.35 करोड़, तीसरे दिन 3.85 और चौथे दिन 1.05 करोड़ रुपयों की कमाई की है। वहीं अब तक हक फिल्म ने 12.9 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म के बजट की किसी भी आधिकारिक सोर्स से पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 20 करोड़ रुपयों से ज्यादा की बजट में बनी थी। 

जटाधारा में सोनाक्षी का नहीं चला जादू

फिल्म जटाधारा भी 7 तारीख को ही रिलीज हुई थी और इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ दिव्या खोसला कुमार भी अहम किरदार में नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया। सेकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 1.07 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की थी। अब तक फिल्म ने करीब 5 करोड़ रुपयों की कुल कमाई कर ली है। ये कलेक्शन उम्मीदों से काफी उलट है क्योंकि फिल्म के ट्रेलर के बाद लोगों को इससे काफी उम्मीदें थीं। 

दोनों फिल्मों पर भारी पड़ी पंजाबी फिल्म

इसी बीच इन दोनों फिल्मों पर एक पंजाबी फिल्म भारी पड़ी है। ये फिल्म 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक अपने बजट से दोगुनी ज्यादा कमाई कर चुकी है। फिल्म का नाम है 'इक कुड़ी' और इसमें शहनाज गिल लीड रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म को लेकर शहनाज ने भी अपने सोशल मीडिया पर कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं। करीब 5 करोड़ रुपयों के बजट में बनी ये फिल्म अब तक 10 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। 

ये भी पढ़ें- Delhi Crime Season 3 Series Review: मुश्किल केस में उलझीं शैफाली शाह और हुमा कुरैशी, पढ़ें कैसा है सीरीज का नया सीजन

1 भाई सुपरस्टार, 1 भाई धाकड़ प्रोड्यूसर, फिर भी कभी स्टारडम के पीछे नहीं भागा ये एक्टर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन