1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान की बेटी आयरा की शादी के लिए उदयपुर पहुंचे इमरान खान, एक्टर के लुक ने खींचा सबका ध्यान

आमिर खान की बेटी आयरा की शादी के लिए उदयपुर पहुंचे इमरान खान, एक्टर के लुक ने खींचा सबका ध्यान

 Published : Jan 07, 2024 08:04 pm IST,  Updated : Jan 07, 2024 09:29 pm IST

हाल ही में आमिर खान के भांजे इमरान खान अपनी कजिन आयरा खान की शादी के लिए उदयपुर पहुंचे हैं, जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है। इस दौरान इमरान अपने स्टाइल और लुक की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में आ गए।

Imran Khan- India TV Hindi
इमरान खान के लेटेस्ट लुक ने खींचा सबका ध्यान Image Source : VIRAL BHAYANI

इमरान खान लंबे सयम से पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन इन दिनों आमिर खान के भांजे अपनी कजिन आयरा खान की शादा के लिए खासा एक्टिव हैं। जहां बीते दिन इमरान आयरा के रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान सपाॅट हुए तो वहीं हाल ही में वो अपनी बहन की शादी के लिए उदयपुर पहुंचे हैं, जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से इमरान खान एक बार फिर से अपने लुक और स्टाइन की वजह से चर्चा में आ गए हैं। 

आयरा की रजिस्टर्ड मैरिज में गर्लफ्रेंड संग हुए थे शामिल

जी हां, भले ही चार्मिंग लुक्स और चॉकलेटी चेहरे वाले एक्टर इमरान खान इन दिनों बॉलीवुड का खोया-खोया सा चांद बन गए हैं। लेकिन वो जब भी सामने आते है, सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। जहां बीते दिनों इमरान की आयरा के रजिस्टर्ड मैरिज के वेन्यू से कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें वो अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन के साथ नजर आए थे। इस दौरान की इमरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों मे छाई रही थी। वहीं हाल ही में इमरान खान एक बार स्पाॅट हुए हैं, जिसका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में इमरान खान के लुक्स और उनकी स्टाइल को देखकर फैंस उनपर फिदा होते नजर आ रहे हैं। 

इमरान को देख लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

सामने आए इस वीडियो में इमरान डेनिम के साथ रस्ट कलर का टी-शर्ट पहने काफी हैंडसम दिख रहे हैं। वहीं आंखों पर काला चश्मा लगाए इमरान ने अपने इस लुक को पूरा किया था। वहीं जब लंबे समय बाद जब इमरान मीडिया के कैमरे सामने नजर आए तो लोग उन्हें एक बार फिर से फिल्म में देखने की इच्छा जाहिर करने लगे। सामने आए इमरान के विडियो पर लोग कंमेट कर कह रहे हैं कि 'लौट आओ भाई।'

लंबे समय से हैं फिल्मी पर्दे से दूर

बता दे कि इमरान खान काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। आखिरी बार इमरान खान को फिल्म 'कट्टी-बट्टी' में देखा गया था। उनकी यह फिल्म साल 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद से इमरान खान किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए। इतना नहीं वह मीडिया के कैमरे से भी दूर रहते हैं। लेकिन हाल ही में आइरा की शादी में दिखने के बाद हर तरफ उनकी ही चर्चा होने लगी हैं।

ये भी पढ़ें:

बेटी की शादी में राजस्थानी गानों जमकर नाचे आमिर खान, किरण राव ने भी लगाए खूब ठुमके

मालदीव के बड़बोले मंत्री पर फूटा अक्षय कुमार का गुस्सा, सलमान खान और जॉन अब्राहम ने भी किया रिएक्ट

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन