1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पति के साथ अनबन होने की वजह से मुनव्वर फारुकी की मां ने किया था सुसाइड, 'बिग बॉस' में कॉमेडियन ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पति के साथ अनबन होने की वजह से मुनव्वर फारुकी की मां ने किया था सुसाइड, 'बिग बॉस' में कॉमेडियन ने किया चौंकाने वाला खुलासा

 Published : Dec 02, 2023 02:16 pm IST,  Updated : Dec 02, 2023 02:16 pm IST

'बिग बॉस 17' के लेटेस्ट एपिसोड में स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब वह 13 साल के थे तब उनकी मां ने इस वजह से सुसाइड कर लिया था।

Munawar Faruqui- India TV Hindi
मुनव्वर ने बताई मां के सुसाइड की बताई वजह Image Source : X

सलमान खान का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' हर दिन और भी मजेदार होता जा रहा है। शो में हर रोज एक नया विवाद हो रहा है। इसी बीच 'बिग बॉस 17' के लेटेस्ट एपिसोड में स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने एक चौंका देने वाला खुलासा किया है, जिसकी इस वक्त हर तरफ चर्चा हो रही है। मुनव्वर ने इस दौरान बताया की जब वो 13 साल के थे तब उन्होंने अपनी मां को खो दिया था। इसके साथ ही मुनव्वर ने ये भी खुलासा किा की उनकी मां की मौत कैसे हुई थी, जिसे सुनकर यकिनन आपकी भी आंखें भर आएंगी। 

मुनव्वर फारुखी की मां ने की थी आत्महत्या

दरअसल, बीते एपिसोड में गार्डन एरिया में मुनव्वर, रिंकू, ऐश्व्रया और नील के साथ बैठे होते हैं। इसी दौरान मुनव्वर ने अपनी मां को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है, जिसे सुन घरवालों के होश उड़ गए। अपनी जिदंगी के सबसे दर्दनाक को याद करते हुए मुनव्वर कहते हैं कि- 'मैं 13 साल का था तब मेरी मां चल बसी थीं। मेरी मां ने सुसाइड किया था, उन्होंने एसिड पी लिया था। क्योंकि मेरे पिता के साथ उनका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था, प्लस उस वक्त उनपर कर्जा भी बहुत था और भी बहुत सारी चीजें थी।' इतना कहते हुए मुनव्वर इमोशनल हो जाते है और कहते हैं कि फिर कभी इसके बारे में बात करेंगे और वहां से चले जाते हैं। 

इस शो में भी मुनव्वर ने मां की सुसाइट पर की थी बात

बता दें कि, मुनव्वर इस बात का खुलासा पहले ही कर चुके हैं कि इन दिक्कतों की वजह से ही उनकी पढ़ाई छूट गई थी और उन्होंने घर चलाने के लिए काम करना शुरू कर दिया था। इससे पहले वो कंगना रनौत के शो लॉकअप  में भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे कर चुके हैं। इस गेम शो के वो विनर भी बने थे। वहीं इस सो को जीतने के बाद अब मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 में नजर आ रहे हैं। इस शो के दौरान भी मुनव्वर फारुकी अपने गेम से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन