1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मेलबर्न में गूंजेगी भारतीय सिनेमा की धमक! आमिर खान से लेकर ऋषभ शेट्टी तक, IFFM 2026 में इन दिग्गजों में टक्कर

मेलबर्न में गूंजेगी भारतीय सिनेमा की धमक! आमिर खान से लेकर ऋषभ शेट्टी तक, IFFM 2026 में इन दिग्गजों में टक्कर

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 08, 2026 08:21 pm IST,  Updated : Jul 08, 2026 08:21 pm IST

17वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के नॉमिनेशंस का ऐलान कर दिया गया है। 'सितारे जमीन पर', 'कांतारा' और 'सैयारा' के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

melbourne- India TV Hindi
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में सितारों का जलवा। Image Source : PRESS KIT

भारतीय सिनेमा और डिजिटल कंटेंट की वैश्विक धाक जमाने वाले मशहूर 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' (IFFM) ने साल 2026 के लिए अपने आधिकारिक अवॉर्ड नॉमिनेशंस की सूची जारी कर दी है। पिछले एक साल के दौरान सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों का दिल जीतने वाली बेहतरीन कहानियों और शानदार अभिनय को इस बार नामांकित किया गया है। विक्टोरियन सरकार के विशेष सहयोग से आयोजित होने वाला यह प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव इस वर्ष 13 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में सजेगा।

इस साल की नॉमिनेशन लिस्ट में आमिर खान की 'सितारे जमीन पर', ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: ए लीजेंड - चैप्टर 1', मोहित सूरी निर्देशित 'सैयारा', और तमिल फिल्म 'मेंबर्स ऑफ द प्रॉब्लेमैटिक फैमिली' जैसी फिल्मों को अलग-अलग श्रेणियों में सबसे ज्यादा नामांकन हासिल हुए हैं। भारतीय सिनेमा की विविधता को दर्शाते हुए इस सूची में हिंदी के अलावा कन्नड़, तमिल, मराठी, बंगाली और असमिया जैसी कई क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को प्रमुखता दी गई है।

वैश्विक ज्यूरी करेगी विजेताओं का फैसला

IFFM अवॉर्ड्स को मनोरंजन जगत के शुरुआती बड़े पुरस्कारों में गिना जाता है, जो देश-विदेश के सिनेमाई टैलेंट को एक निष्पक्ष मंच प्रदान करते हैं। इस साल के विजेताओं का चुनाव करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के फिल्म, कला और सांस्कृतिक क्षेत्र के दिग्गजों को मिलाकर एक विशेष ज्यूरी का गठन किया गया है। यह ज्यूरी इंटरनेशनल लेवल के मापदंडों पर सभी नामांकन का आकलन कर अंतिम विजेताओं के नामों पर मुहर लगाएगी।

यह फिल्म फेस्टिवल केवल अवॉर्ड्स और स्क्रीनिंग तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक मजबूत सांस्कृतिक सेतु का काम करता है। 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में भव्य अवॉर्ड नाइट के अलावा कई वर्ल्ड प्रीमियर, खास पैनल डिस्कशन्स, मास्टरक्लास और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जो भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहुंच को नया विस्तार देंगे।

17वें IFFM अवॉर्ड्स 2026 के प्रमुख नामांकन इस प्रकार हैं:

बेस्ट फिल्म (सर्वश्रेष्ठ फिल्म)

  • सितारे जमीन पर (हिंदी)
  • कांतारा: ए लीजेंड - चैप्टर 1 (कन्नड़)
  • सैयारा (हिंदी)
  • हक (हिंदी)
  • जरन्न (मराठी)
  • लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा (मलयालम)
  • शार्थोपोर (बांग्ला)
  • द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली (हिंदी)

बेस्ट इंडी फिल्म (सर्वश्रेष्ठ स्वतंत्र फिल्म)

  • मेंबर्स ऑफ द प्रॉब्लेमैटिक फैमिली (तमिल)
  • नॉट ए हीरो (असमिया, हिंदी, अंग्रेजी)
  • अम्मंग हेलबेड़ा (कन्नड़)
  • फुल प्लेट (हिंदी)
  • किक्करन दे फूल (पंजाबी)
  • लाला एंड पॉपी (हिंदी)
  • मयिला - सेम्मलार अन्नम (तमिल)
  • पंखुड़ियां (हिंदी)
  • धड़क 2 (हिंदी)

बेस्ट निर्देशक (सर्वश्रेष्ठ निर्देशक)

  • आर एस प्रसन्ना - सितारे जमीन पर (हिंदी)
  • ऋषभ शेट्टी - कांतारा: ए लीजेंड - चैप्टर 1 (कन्नड़)
  • मोहित सूरी - सैयारा (हिंदी)
  • रीमा दास - नॉट ए हीरो (असमिया, अंग्रेजी, हिंदी)
  • अश्विनी अय्यर तिवारी - सिस्टम (हिंदी)
  • चंद्राशीष रे - पोर्शी (बांग्ला)
  • रामलिंगम गौतम - मेंबर्स ऑफ द प्रॉब्लेमैटिक फैमिली (तमिल)
  • शाजिया इकबाल - धड़क 2 (हिंदी)

बेस्ट परफॉर्मेंस - पुरुष (सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - फिल्म)

  • आमिर खान - सितारे जमीन पर
  • ऋषभ शेट्टी - कांतारा: ए लीजेंड - चैप्टर 1
  • अहान पांडे - सैयारा
  • रणवीर सिंह - धुरंधर
  • दुलकर सलमान - कांथा
  • ममूटी - कलमकावल: द वेनम बेनथ
  • भुमन भार्गव दास - नॉट ए हीरो
  • संजय मिश्रा - वध 2

बेस्ट परफॉर्मेंस - महिला (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - फिल्म)

  • यामी गौतम धर - हक
  • अनीत पड्डा - सैयारा
  • कीर्ति कुल्हारी - फुल प्लेट
  • नीना गुप्ता - वध 2
  • कल्याणी प्रियदर्शन - लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा
  • राजश्री देशपांडे - बाप्या
  • रानी मुखर्जी - मर्दानी 3
  • ऋतुपर्णा सेनगुप्ता - बेला

वेब सीरीज और ओटीटी परफॉर्मेंस के प्रमुख नामांकन:

बेस्ट सीरीज: कोहरा सीजन 2, मटका किंग, सपने Vs एवरीवन, फ्रीडम एट मिडनाइट सीजन 2, बाई तुझ्यापायी, रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब, द बा***ड्स ऑफ बॉलीवुड, परफेक्ट फैमिली।

बेस्ट परफॉर्मेंस (पुरुष) - सीरीज: बरुण सोबती (कोहरा सीजन 2), विजय वर्मा (मटका किंग), अम्बरीश वर्मा (सपने Vs एवरीवन सीज़न 2), परमवीर सिंह चीमा (सपने Vs एवरीवन सीजन 2), कुणाल केम्मू (सिंगल पापा), मानव कौल (रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब), मनोज पाहवा (परफेक्ट फैमिली), आरिफ जकारिया (फ्रीडम एट मिडनाइट सीज़न 2)।

बेस्ट परफॉर्मेंस (महिला) - सीरीज: हुमा कुरैशी (महारानी सीजन 4), मोना सिंह (कोहरा सीजन 2), शेफाली शाह (दिल्ली क्राइम सीजन 3), रसिका दुगल (दिल्ली क्राइम सीजन 3), आनंदी (अरेबिया कदली), लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (कुट्ट्रम पुरिन्शवन), सीमा पाहवा (परफेक्ट फैमिली), स्वास्तिका मुखर्जी (कालीपोटका)।

इसके अलावा डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में 'फ्लाइंग टाइगर्स', 'वर्किंग गर्ल्स' और 'लविंग कर्मा' जैसी शॉर्ट फिल्मों को जगह मिली है, जबकि पड़ोसी देशों की बेहतरीन फिल्मों के लिए 'भारतीय उपमहाद्वीप की सर्वश्रेष्ठ फिल्म' की श्रेणी में बांग्लादेश की 'सैंड सिटी' और नेपाल की 'एक मुट्ठी बादल' जैसी फिल्में दौड़ में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  क्या 450 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बन रही शाहरुख खान की 'किंग'? सिद्धार्थ आनंद ने अफवाहों पर किया रिएक्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन