1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पंकज उधास का वीडियो हो रहा वायरल, जब आखिरी बार सिंगर मीडिया को पोज देते हुए आए थे नजर

पंकज उधास का वीडियो हो रहा वायरल, जब आखिरी बार सिंगर मीडिया को पोज देते हुए आए थे नजर

 Published : Feb 27, 2024 06:42 am IST,  Updated : Feb 27, 2024 06:42 am IST

मशहूर गायक पंकज उधास का बीते दिन निधन हो गया। 72 साल की उम्र में सिंगर ने आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई में किया जाएगा। इसी बीच हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जब वो आखिरी बार मीडिया को पोज देते हुए नजर आए थे।

 pankaj udhas last media appearance video - India TV Hindi
पंकज उधास का आखिरी वीडियो आया सामने Image Source : DESIGN

गजल गायकी की दुनिया के बेताज बादशाह पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। सिंगर की फैमिली ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए उनके निधन की खबर दी थी, जिसके बाद से पूरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मातम पसर गया। पंकज उधास के निधन से उनके परिवार के साथ-साथ उनके चाहने वालों को भी गहरा सदमा लगा है। बताया जा रहा है कि सिंगर लंबी बीमारी से जूझ रहे रहे थे। पिछले कुछ समय से वे मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे। इसी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वो पिछले कुछ महीने से किसी से मिल नहीं रहे थे। वहीं सिंगर का अंतिम संस्कार आज मुंबई में किया जाएगा।

आज होगा सिंगर का अंतिम संस्कार

पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर पंकज उधास के अंतिम संस्कार की जानकारी दी है। इस पोस्ट में लिखा है, बहुत भारी मन से हम, आपको बता रहे हैं कि लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी 2024 को उनका निधन हुआ। अंतिम संस्कार मंगलवार, 27 फरवरी को दोपहर 3 से 5 बजे के बीच मुंबई के वर्ली में हिंदू क्रिमेटोरियम में होगा। 

पंकज उधास का आखिरी वीडियो आया सामने

इसी बीच हाल ही में  पंकज उधास का एक वीडियो सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो बीते साल यानी की जुलाई 2023 की है, जब पंकज ने आखिरी बार मीडिया के सामने पोज दिया था। इस दौरान सिंगर को मुस्कुराते हुए पैप्स से मिलते हुए देखा जा सकता है। अब सिंगर का ये वीडियो देखकर उनके फैंस की आंखें नम हो रही है। हर कोई उनके इस वीडियो पर काॅमेंट कर उनके जाने का दुख जताता हुआ नजर आ रहा है।  

इस गाने से सिंगर को मिली थी प्रसिद्धि 

उधास को फिल्म 'नाम' में गायकी से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उनका एक गीत 'चिठ्ठी आई है' काफी लोकप्रिय हुआ था। उसके बाद से उन्होंने कई फिल्मों के लिए अपनी सदाबहार आवाज दी। इसके अलावा उन्होंने कई एल्बम भी रिकॉर्ड किये और एक कुशल गजल गायक के रूप में पूरी दुनिया में अपनी कला का प्रदर्शन किया। साल 2006 में पंकज उधास को पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

ये भी पढ़ें:

'लापता लेडीज' की रिलीज से पहले आमिर खान की टी-शर्ट ने खींचा ध्यान, वीडियो वायरल

पंकज उधास की इस बीमारी ने ली जान, अनूप जलोटा ने किया खुलास

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन