1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या कैंसर से जूझ रहे साउथ के सुपरस्टार चिंरजीवी? खुद एक्टर ने बताया सच

क्या कैंसर से जूझ रहे साउथ के सुपरस्टार चिंरजीवी? खुद एक्टर ने बताया सच

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 04, 2023 02:37 pm IST,  Updated : Jun 04, 2023 02:37 pm IST

मेगास्टार चिंरजीवी ने आज ट्वीट कर के एक अफवाह से पर्दा हटाया है। उन्होंने कहा कि वो कैंसर से पीड़ित नहीं हैं। उन्होंने पूरे मामले का सच बताया है।

Chiranjeevi - India TV Hindi
Chiranjeevi Image Source : FILE PHOTO

टॉलीवुड के मेगास्टार चिंरजीवी की खूब फैन फॉलोइंग है। फैंस उन्हें बहुत प्यार करते हैं और उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। एक्टर के फैंस उनकी लाइफ की हर अपडेट जानना चाहते हैं। ऐसे में हाल में ही एक खबर सामने आई कि एक्टर को कैंसर हो गया और एक्टर उसका इलाज करा रहे हैं। ये सच है या अफवाह इस पर खुद एक्टर ने ट्वीट करके खुलासा किया और बताया कि ऐसी खबरों पर भरोसा न करें। एक्टर इस अफाव को लेकर काफी भड़के नजर आए और ऐसी फर्जी खबरें लिखने वालों को हिदायत दे दी। 

फैंस को एक्टर ने बताया सच

चिंरजीवी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कुछ समय पहले मैंने एक कैंसर केंद्र का उद्घाटन करते हुए कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता के बारे में बात की थी। मैंने आपको बताया था कि यदि आप नियमित चिकित्सा परीक्षण करवाते हैं तो कैंसर को रोका जा सकता है। मैं सतर्क था और इसलिए एक कोलन स्कोप टेस्ट कराया। मैंने कहा कि गैर-कैंसर पॉलीप्स का पता चला और उन्हें हटा दिया गया। अगर मैंने समय रहते टेस्ट न कराया होता तो ये आगे चलकर कैंसर बन सकता था। इसलिए सभी को सावधानी बरतनी चाहिए और मेडिकल टेस्ट/स्क्रीनिंग करानी चाहिए। मैंने सिर्फ इतना ही कहा।'

चिंरजीवी ने की हिदायत
चिंरजीवी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'लेकिन कुछ मीडिया संगठनों ने इसे ठीक से नहीं समझा और 'मुझे कैंसर हो गया' और 'मैं इलाज के कारण बच गया' जैसी खबरें लिख दीं। इससे अनावश्यक भ्रम पैदा हो गया है। कई शुभचिंतक मेरे स्वास्थ्य के बारे में संदेश भेज रहे हैं। यह स्पष्टीकरण उन सभी के लिए है। साथ ही ऐसे पत्रकारों से भी एक अपील। विषय को समझे बिना बकवास न लिखें। इस वजह से कई लोग डरे हुए और आहत हैं।'

इस फिल्म में आएंगे नजर
बता दें, चिंरजीवी साल 2022 में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे। इसके बाद अब चिंरजीवी फिल्म 'भोला शंकर' में नजर आने वाले है। फिल्म में कीर्ती सुरेश और तमन्ना भी मुख्य भूमिका में हैं। एक्टर के फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 

ये भी पढ़ें: 

Viral Video: प्रियंका चोपड़ा हुईं बेफिक्र, कॉन्सर्ट में लगाए जमकर ठुमके

सामने आई 'अनुपमा' की सालों पुरानी Photo, हैंडसम मैन के साथ देख फैंस ने लगाया नजर का टीका!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन