1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पत्नी को चीट कर रहे करण औजला? गर्लफ्रेंड ने सबूत दिखाकर खोली पोल, बोली- मुझे चुप कराया गया था

पत्नी को चीट कर रहे करण औजला? गर्लफ्रेंड ने सबूत दिखाकर खोली पोल, बोली- मुझे चुप कराया गया था

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 13, 2026 12:51 pm IST,  Updated : Jan 13, 2026 12:51 pm IST

फेमस पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। करण औजला की पर्सनल लाइफ विवादों में घिर गई है और उसकी वजह एक अमेरिकी आर्टिस्ट है, जिसने सिंगर पर गंभीर आरोप लगाए हैं और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ मुहीम छेड़ दी है।

आरोप लगाने वाली महिला,...- India TV Hindi
आरोप लगाने वाली महिला, करण औजला और पलक। Image Source : MSGORIMUSIC, KARAN AUJLA INSTAGRAM

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर करण औजला एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। अमेरिका में msgorimusic नाम से पहचानी जाने वाली आर्टिस्ट ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आर्टिस्ट का दावा है कि वह करण औजला के साथ एक प्राइवेट रिलेशनशिप में थीं और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि सिंगर पहले से शादीशुदा हैं। करण औजला की शादी पलक औजला से हो चुकी है। अमेरिकी आर्टिस्ट ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने इस रिश्ते को लेकर सवाल उठाने की कोशिश की तो उन्हें चुप कराया गया और सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस पूरे मामले को दबाने के लिए करण औजला की टीम ने एक भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से संपर्क किया और कथित तौर पर उनके खिलाफ झूठी जानकारियां फैलाई गईं, ताकि सच्चाई सामने न आ सके।

रेडिट पोस्ट से सामने आए आरोप

इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब रेडिट पर आर्टिस्ट के बयान का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कनाडा और अमेरिका की पुलिस इस मामले को देख रही है। उनके अनुसार उनके खिलाफ झूठे आपराधिक आरोप फैलाए गए, जो पश्चिमी देशों में वायरल हो गए, जबकि भारत में उन्हें जानबूझकर दबा दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि एक बड़ा अमेरिकी मीडिया हाउस अब उनका इंटरव्यू लेने की तैयारी कर रहा है और इसी वजह से उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी कहानी साझा करने का फैसला किया है। आर्टिस्ट ने लिखा, 'मेरा मानना है कि मुझे अपनी कहानी बताने का पूरा अधिकार है। जब से मैंने खुलकर बोलना शुरू किया है, भारत की कई मशहूर हस्तियों ने मुझसे निजी तौर पर संपर्क किया है और कहा है कि वे मेरी आवाज से प्रेरित हैं।'

women
Image Source : MSGORIMUSIC/INSTAGRAMमहिला के पोस्ट।

सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट

करण औजला के साथ कथित रिश्ते का खुलासा करने के बाद से यह आर्टिस्ट लगातार अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट और री-शेयर कर रही हैं। इन पोस्ट्स में वह यह बताने की कोशिश कर रही हैं कि वह क्यों अब इस मुद्दे पर चुप नहीं रहना चाहतीं। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि उनका और करण औजला का रिश्ता कब शुरू हुआ था और कितने समय तक चला।

'यह सिर्फ मेरी कहानी नहीं है'

सोमवार 12 जनवरी को आर्टिस्ट ने एक और लंबा बयान साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति सच बोलता है, तो वे लोग असहज हो जाते हैं जो चुप्पी से फायदा उठाते हैं। उन्होंने लिखा, 'बहुत सी महिलाओं को मैनिपुलेट किया गया, शर्मिंदा किया गया और उनकी कहानियों को सार्वजनिक रूप से बदल दिया गया, ताकि कुछ लोग जवाबदेही से बच सकें। मैं अब इस पैटर्न का हिस्सा नहीं बनूंगी। यह हर उस महिला के लिए है, जिसे खुद पर शक करना सिखाया गया या ऐसा दोष उठाने पर मजबूर किया गया, जो कभी उसका था ही नहीं।' उन्होंने आगे कहा कि साफ और ईमानदार तरीके से बोलने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं होती। उनके मुताबिक ताकत चिल्लाती नहीं है। वह पीछा नहीं करती। वह शांति और आत्म-सम्मान के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपनी सच्चाई के साथ खड़े होने से न डरें और अपनी आवाज को दबने न दें।

msgorimusic/Instagram
Image Source : MSGORIMUSIC/INSTAGRAMक्या है आरोप लगाने वाली महिला का कहना।

करण औजला की चुप्पी

इन तमाम आरोपों और सोशल मीडिया पर बढ़ती चर्चा के बावजूद, करण औजला की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। न ही सिंगर और न ही उनकी टीम ने इन आरोपों पर कोई बयान जारी किया है। फिलहाल यह मामला आरोप और जवाबी दावों के बीच उलझा हुआ है। जब तक करण औजला या उनकी टीम की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आती, तब तक सच्चाई के सभी पहलुओं पर स्थिति साफ होना बाकी है।

ये भी पढ़ें: टाइगर से ब्रेकअप के बाद फिर प्यार में दिशा पाटनी? 5 साल छोटे सिंगर संग हुईं रोमांटिक, जो कभी नहीं दिखाता चेहरा

नेशनल अवॉर्ड जीतकर 11 की उम्र में बनी स्टार, करियर की पीक पर जिस्मफरोशी में उछला नाम, हुई बर्बाद, फिर..

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन