नीना गुप्ता सिनेमाई दुनिया की एक दिग्गज कलाकार हैं और अब तक नेशनल अवॉर्ड समेत कुल 32 से ज्यादा खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। आज 66 साल की उम्र में भी एक्टिंग से प्रति वही जुनून देखने को मिलता है जो 1994 में फिल्म 'वो छोकरी' फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद दिखा था। नीना के एक्टिंग के प्रति जुनून ने उन्हें आज बॉलीवुड में एक खास पहचान दिलाई है और अक्सर ही हर ईवेंट्स में कैमरे उनका पीछा करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में नीना गुप्ता को जब कैमरे में देखा गया तो उनके पेट पर लोगों की नजरें पड़ीं। लोगों को लगा कि नीना 66 साल की उम्र में भी प्रेग्नेंट हो गई हैं। हालांकि नीना ने तुरंत ही बॉलीवुड हंगामा को एक इंटरव्यू दिया और जिसमें इस तरह की अफवाहों पर रोक लगा दी। साथ ही वायरल तस्वीरों के पीछे की सच्चाई भी बताई है।
नीना गुप्ता ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, 'मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं, जो आप लोग देख रहे हैं वो साड़ी का मटेरियल मोटा होने की वजह से ऐसा दिख रहा है। लेकिन मैं इस बात से खुश हूं कि सब लोग इस तरह की खबरों को देख रहे हैं तो इससे ये लगता है कि हम एक देश के तौर पर तरक्की कर रहे हैं।' नीना की प्रेग्नेंट होने की खबरें 1989 से जुड़ी हैं जब उन्होंने मसाबा को जन्म दिया था। नीना की स्कूलिंग हिमाचल से हुई थी और इसके बाद उन्होंने संस्कृत में एमफिल की डिग्री हासिल की। कॉलेज के दिनों से ही थियेटर किया और फिल्मों में आ गईं। 90 के दशक में ही वे एक जानी मानी स्टार बन गई थीं। लेकिन 80 का दशक उनके लिए काफी मुश्किल रहा था।
नीना ने साल 1982 में ही साथ साथ नाम की फिल्म काम किया था और यहीं से उनकी सिनेमाई करियर की शुरुआत हुई थी जिसे रमन कुमार ने डायरेक्ट किया था। लेकिन उन्हें पहचान दिलाई गांधी फिल्म ने जो 1982 में रिलीज हुई और ऑस्कर जीतने में सफल रही। इस फिल्म में नीना ने गांधी की पोती आभा का किरदार निभाती है। इसके बाद 1983 में आई फिल्म जाने भी दो यारो में उन्होंने कमाल कर दिया और स्टार बन गईं। मसाबा अपने करियर के पीक पर थीं और उनकी दोस्ती वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से हुई। दोनों के बीच प्यार हुआ और कुछ समय रिलेशनशिप में रहे। इस दौरान नीना प्रेग्नेंट हो गईं और विवियन ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद नीना ने अकेले ही मां बनने का फैसला लिया और खुद की दम पर बेटी मसाबा को जन्म दिया। नीना ने बेटी के जन्म के बाद काफी मुश्किलें झेलीं और गरीबी में भी जीना पड़ा। लेकिन आज अपनी मेहनत की दम पर खास मुकाम हासिल किया है।
ये भी पढ़ें- क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो से फैन्स ने किया दावा तो एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई
क्रिकेटर के प्यार में छोड़ दिया करियर, शादी के 10 साल बाद वापसी को तैयार, 7 फिल्मों में किया काम
संपादक की पसंद