1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या Salman Khan की तारीफ होती है स्क्रिप्टेड? इस एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

क्या Salman Khan की तारीफ होती है स्क्रिप्टेड? इस एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

 Written By: IANS, Edited By: Poonam Shukla
 Published : Apr 19, 2023 08:10 am IST,  Updated : Apr 19, 2023 08:10 am IST

डांसर-एक्टर राघव जुयाल जल्द ही एक्शन फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान और पूजा हेगड़े के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से प्रशंसा सुनने के बाद वह बहुत खुश है।

twitter- India TV Hindi
Salman Khan Image Source : TWITTER

डांसर-एक्टर राघव जुयाल जल्द ही बड़े पर्दे पर सलमान खान और पूजा हेगड़े के साथ एक्शन फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगे। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से तारीफ मिलने पर वह बहुत खुश हैं। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, सलमान ने बताया कि, उन्होंने पहली बार राघव को एक स्टेज शो में देखा था। राघव के परफॉर्मेस से प्रभावित होकर उन्होंने उनके साथ काम करने का मन मना लिया। 

सोशल मीडिया पर छाई Gauri Khan के परिवार की तस्वीरें, फैंस ने कहा 'कंप्लीट पठान परिवार'

राघव ने कहा, मुझे पता है कि जब सलमान भाई किसी की तारीफ करते हैं तो यह स्क्रिप्टेड नहीं होता है। यह सीधे उनके दिल से आता है और वह जो कहते हैं वो करते हैं। जब मैं स्टेज पर परफॉर्म करता था, तो मैं कई मशहूर हस्तियों से मिला, जिन्होंने मेरी स्टाइल की तारीफ की, लेकिन भाई उन कुछ लोगों में से एक हैं, जो मुझे याद करते हैं। वह खुले दिल के व्यक्ति हैं और जो लोग उनके साथ काम करते हैं या उनके साथ रहते हैं, वे ये बातें जानते हैं।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई को पाने के लिए विराट ने की सारी हदें पार, हॉस्पिटल में डॉक्टर संग की मारपीट

'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म में राघव सलमान के भाई के किरदार में हैं। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के साथ वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल जैसे कलाकारों की टुकड़ी है। साथ ही फिल्म में शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी हैं। फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा सलमान जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन