1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी के चर्चों के बीच वायरल हुआ ईशा अंबानी का वीडियो, डांस मूव्स से सबको छोड़ा पीछे

अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी के चर्चों के बीच वायरल हुआ ईशा अंबानी का वीडियो, डांस मूव्स से सबको छोड़ा पीछे

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 05, 2024 05:40 pm IST,  Updated : Jun 05, 2024 05:40 pm IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग की चर्चा जोर-शोर से हो रही है। पूरा अंबानी परिवार एक साथ मिलकर दोनों लव बर्ड्स के प्यार को सेलिब्रेट कर रहा है। इन्हीं चर्चाओं के बीच ही ईशा अंबानी का वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

Anant Radhika isha ambani- India TV Hindi
अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी के बीच सामने आया ईशा अंबानी का वीडियो। Image Source : INSTAGRAM

अंबानी परिवार में इन दिनों धूम है तो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की, जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं। कई महीनों पहले से ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शादी से पहले ही बड़े-बड़े सेलिब्रेशन शुरू हो गए हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के एक नहीं बल्कि दो प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन रखे गए, एक जामनगर में तो वहीं दूसरा विदेश में हुआ। इसके चर्चे सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। लगातार इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग की चर्चा के बीच ही ईशा अंबानी का भी एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके अनदेखे अंदाज की झलक देखने को मिल रही है। वो काफी एक्साइटेड और मजेदार अंदाज में दिख रही हैं। 

ईशा अंबानी ने किया कमाल का डांस

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि ईशा अंबनी अपनी गर्ल्स गैंग के साथ नजर आ रही हैं। वो काफी फन मूड में हैं। ये वीडियो किसी पार्टी का दिख रहा है, जहां वो अपनी दोस्तों के साथ मस्ती कर रही हैं। ईशा जमकर डांस कर रही हैं। उन्हें बॉलीवुड स्टाइल में बलखाते देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट के साथ ही ब्लू जीन्स कैरी की है। सामने आए वीडियो में ईशा अंबानी के साथ तान्या श्रॉफ, अकांक्षा गुप्ता और तारिका मारिवाला नजर आ रही हैं। इनके साथ ईशा कई बार हैंग आउट करते नजर आई हैं। वीडियो में जहां सभी टिमटिमाते चमकदार कपड़ों में नजर आ रहे हैं, वहीं ईशा अंबानी काफी सिंपल और एलिगेंट लग रही हैं। 

यहां देखें वीडियो

ईशा का रहा भाई की प्री-वेडिंग में जलवा

भाई अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग में भी ईशा अंबानी की खूब चर्चा रही है। उन्हें अलग-अलग अंदाज में देखा गया। वो काफी स्टाइलिश कपड़ों में पार्टी में मजे करते दिखाई दीं। बता दें, ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल से हुई है और उनके दो जुड़वा बच्चे हैं। 

इस दिन होगी शादी

बता दें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी का कार्यक्रम भले ही खत्म हो गया, लेकिन अब भी इसकी धूम जारी है। यह पार्टी लग्जरी क्रूज पर हुई थी। इटली और फ्रांस में सेलिब्रेशन 4 दिनों तक चला। बॉलीवुड सितारों से लेकर और कई वैश्विक स्तर के लोग इसमें शामिल हुए थे। बता दें, में 29 मई से 1 जून तक चलने वाली प्री-वेडिंग भले ही खत्म हो गई, लेकिन जल्द ही एक और बड़ा जलसा होगा। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तारीख भी तय हो चुकी हैं। दोनों 12 जून को जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में एक दूजे के हो जाएंगे। शादी का ये कार्यक्रम भी प्री-वेडिंग्स की तरह ही भव्य होगा और ये तीन दिनों तक चलेगा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन