1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मां ईशा अंबानी की गोद में खिलखिलाकर हंसती दिखीं आदिया, नीता-मुकेश की नातिन की इस क्यूट तस्वीर से नहीं हटेंगी नजरें

मां ईशा अंबानी की गोद में खिलखिलाकर हंसती दिखीं आदिया, नीता-मुकेश की नातिन की इस क्यूट तस्वीर से नहीं हटेंगी नजरें

 Published : Jun 23, 2024 08:04 am IST,  Updated : Jun 23, 2024 08:04 am IST

अंबानी परिवार की लाडली बेटी ईशा अंबानी की अनंत-राधिकी की प्री-वेडिंग से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह अपनी बेटी आदिया को गोद में लिए पोज देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मां-बेटी की क्यूटनेस देखते ही बन रही है।

Isha Ambani- India TV Hindi
आदिया की क्यूटनेस पर दिल हारे फैंस Image Source : INSTAGRAM

अंबानी परिवार आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में छाया रहता है। बात चाहें उनके बिजनेस वेंचर की हो या फिर बेशुमार दौलत की, अंबानी फैमिली हमेशा खबरों में बनी रहती है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से अंबानी परिवार अपनी शानदार क्रूज पार्टी को लेकर चर्चा में छाया हुआ है। अंबानी परिवार ने 29 मई 2024 से 1 जून 2024 तक एक आलीशान क्रूज पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन आयोजित किया था। भले ही इस पार्टी को खत्म हुए 22 दिन बीत गए हैं, लेकिन पार्टी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो आने का सिलसिला अब तक जारी है। इसी बीच अब हाल ही में ईशा अंबानी की इस पार्टी से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो अलग-अलग आउटफिट्स में कहर बरपाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर में ईशा को अपनी लाडली संग पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर में मां-बेटी की क्यूटनेस देखते ही बन रही है। 

आदिया की क्यूटनेस पर दिल हारे फैंस

सामने आए इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि ईशा अंबानी बेटी बेटी आदिया को गोद में लिए दिख रही हैं। इस दौरान जहां ईशा बेटी को प्यार से निहारती हुई स्माइल करती नजर आ रही हैं, तो वहीं उनकी बेटी को भी इस दौरान खिलखिलाकर हंसते हुए देखा जा सकता है। आदिया इस तस्वीर में बेहद ही क्यूट दिख रही हैं। आदिया की इस तस्वीर की से नजरें हटा पाना मुश्किल है। फैंस इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। हर कोई मां-बेटी की इस तस्वीर की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दोनों की लुक की बात करे तो इस दौरान ईशा अंबानी पीच कलर के ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। तो वहीं उनकी बेटी आदिया मल्टी कलर के फ्राॅक में बेबी डाॅल जैसी दिखाई दे रही हैं।  

ईशा के बारे में

बता दें कि ईशा अंबानी ने आनंद पिरामल से साल 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी एंटीलिया में बड़े ही भव्य अंदाज में हुई थी। मुकेश अंबानी ने बेटी की शादी में करोड़ों खर्च किए थे, जिसकी चर्चा आज तक होती है। वहीं शादी के 4 साल बाद ईशा ने 2022 में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। उनकी बेटी का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा है। हालांकि दो बच्चों की मां होने के बाद भी ईशा ने खुद को काफी मेनटेन कर के रखा हुआ है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन