1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अरे ये क्या! अनंत अंबानी की प्री वेडिंग में इवांका ट्रंप ने पहन लिया वही अनन्या पांडे वाला सेम टू सेम लहंगा?

अरे ये क्या! अनंत अंबानी की प्री वेडिंग में इवांका ट्रंप ने पहन लिया वही अनन्या पांडे वाला सेम टू सेम लहंगा?

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 06, 2024 08:10 am IST,  Updated : Mar 06, 2024 12:40 pm IST

अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में सितारों का जमघट लगा था। इस दौरान सितारों ने एक से बढ़कर एक आउटफिट कैरी किए। इसी बीच इवांका ट्रंप ने एक येलो लहंगा कैरी किया था। ठीक इसी लहंगे में अनन्या पांडे भी पहले नजर आ चुकी हैं।

Ivanka Trump ananya panday- India TV Hindi
अनन्या पांडे और इवांका ट्रंप। Image Source : INSTAGRAM

अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में देसी और विदेशी नामी हस्तियों ने हिस्सा लिया। इवेंट कमाल का रहा। अभी भी इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोसल मीडिया पर छाए हुए हैं। सितारों के कपड़ों ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा। भारतीय एक्टर के साथ ही विदेशी गेस्ट कभी वेस्टर्न तो कभी इंडियन आउटफिट में सजे-धजे नजर आए। इस दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भी हर इवेंट को एन्जॉय करती नजर आईं। इवांका ट्रंप का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। इतना ही नहीं वो देसी आउटफिट में भी कमाल की लगीं। हाल में ही उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो पीले रंग का लहंगा पहने नजर आईं। 

इवांका ने किया अनन्या का लहंगा रिपीट

दरअसल, अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के तीसरे दिन इवांका ट्रंप ने एक खूबसूरत येलो लहंगा कैरी किया था। ये लहंगा काफी हैवी था। इसपर व्हाइट और सिल्वर थ्रेड वर्क हुआ था। ठीक इसी लहंगे को अनन्या पांडे पहले ही एक दिवाली पार्टी में पहन चुकी हैं। उनका लुक भी काफी पसंद किया गया था। अनन्या ने जब ये लहंना पहना था तो भी लोगों ने उनकी तारीफ की थी। अब जैसे ही लोगों की नजर इवांका के लहंगे पर गई उन्हें अनन्या पांडे का लहंगा याद आ गया और कहने लगे कि इवांका ने अनन्या का लहंगा रिपीट किया। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि इवांगा को अनन्या पांडे का फैशन और स्टाइलिंग सेंस काफी पसंद आया है, शायद इसलिए ही उन्होंने उन्हें कॉपी किया है।  

यहां देखें पोस्ट

बेटी ने भी पहना था येलो लहंगा

बता दें,  इवांका ट्रंप की तरह ही उनकी बेटी भी येलो लहंगे में नजर आईं। उन्होंने जरी-जरदोजी वाला लहंगा कैरी किया था। मां-बेटी की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसे खुद इवांका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और लिखा कि उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग को काफी एन्जॉय किया।

कमाल का रहा इवेंट

बता दें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का तीन दिवसीय मेगा प्री-वेडिंग इवेंट 3 मार्च को खत्म हो गया। इस इवेंट में सितारों से सजी महफिल देखने को मिली। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्यारी बॉन्डिंग भी दुनिया के सामने आई। अंबानी परिवार का अपनापन भी एक दूसरे के लिए काफी गहरा दिखा। इसके अलावा इस पार्टी में बॉलीवुड के सभी नामी सितारे नजर आए। इसके अलावा देश-दुनिया के बड़े बिजनेसमैन भी शामिल हुए। तीनों दिन अलग-अलग थीम पर पार्टी हुई, जिसमें रिहाना और एकॉन जैसे हॉलीवुड सितारों के साथ ही बॉलीवुड स्टार दिलजीत, अरिजीत और श्रेया घोषाल के साथ ही एक्टर्स ने परफॉर्म किया। नीता अंबानी की भी खास परफॉर्मेंस रही। वहीं अंबानी परिवार के बाकी सदस्यों ने भी इस सेलिब्रेशन को और ग्रैंड बनाने के लिए अलग-अलग बॉलीवुड सॉन्ग्स पर डांस परफॉर्मेंस दी। 

ये भी पढ़ें: 'फुकरे' एक्टर पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा जल्द लेंगे सात फेरे, शादी का कार्ड हुआ लीक

दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ा रणवीर सिंह का प्यार, जामनगर से लौटते ही वायरल हुआ किस वाला वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन