1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकी श्रॉफ के बर्थडे पर बेटी कृष्णा श्रॉफ ने दिया फैंस को सरप्राइज, डायनेमिक पॉडकास्ट की दिखाई एक झलक

जैकी श्रॉफ के बर्थडे पर बेटी कृष्णा श्रॉफ ने दिया फैंस को सरप्राइज, डायनेमिक पॉडकास्ट की दिखाई एक झलक

 Published : Feb 02, 2024 06:59 pm IST,  Updated : Feb 02, 2024 06:59 pm IST

बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ के बर्थडे के मौके पर उनकी बेटी और फिटनेस एनथुसीएस्ट कृष्णा श्रॉफ ने एक खास वीडियो शेयर किया है। जह वीडियो उन लोगों के लिए खास है जो जग्गु दादा को करीब से जानना चाहते हैं।

Jackie Shroff- India TV Hindi
Jackie Shroff Image Source : X

बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ ने हाल ही में अपना 67 मनाया, इस मौके पर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें खूब दुआएं दी। अब उनके जन्मदिन पर सामने आया एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि एंटरप्रेन्योर और फिटनेस एनथुसीएस्ट व जैकी की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने शेयर की है। दरअसल कृष्णा के यूट्यूब चैनल पर हाल ही में उनके पिता व अभिनेता जैकी श्रॉफ को देखा गया। जिसकी झलक कृष्णा ने शेयर की है। 

कैप्शन ने जीता दिल 

यंग फैशन आइकन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एपिसोड का एक शानदार करने वाला बीटीएस वीडियो साझा किया। पोस्ट का कैप्शन था, “हैप्पीएस्ट ऑफ डेज टू यू, माय डैडी... दे डोंट मेक देम लाइक यू देन, नाउ और एवेंर! यू मेक एवेर्थिंग बेटर... आई लव यू थ्रू एव्री लाइफ एंड बियॉन्ड. apnabidhu पीएस: फुल वीडियो आउट ऑन माय यूट्यूब चैनल नाउ, लिंक इन बियो" 

अब यह तो साफ है कि जैकी श्रॉफ के फैंस को एक तोहफा मिलने वाला है, क्योंकि कृष्णा ने इस मजेदार क्लिप के जरिये यह हिंट दिया है। जाहिर है इस वीडियो में वह अपने पिता के साथ अपने रिश्ते का खुलासा करेंगी। 

आपको बता दें कि जैकी ने साल 1973 में फिल्म हीरा पन्ना से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में  उनका नेगेटिव रोल था। आखिरी बार उन्हें फिल्म 'मस्त में रहने का' में नीना गुप्ता के साथ देखा गया था। जैकी को उनके फैंस उनकी बेबाकी के काफी पसंद करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी बताईं रेसिपी काफी वायरल हो रही हैं। 

इसे भी पढ़ें-

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना रनौत को दिया तगड़ा झटका, इस दिग्गज गीतकार से जुड़ा है पूरा मामला

कौन हैं देओल परिवार के दामाद, जिनकी हुई सनी देओल की भांजी निकिता से शादी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन