1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन हैं देओल परिवार के दामाद, जिनकी हुई सनी देओल की भांजी निकिता से शादी

कौन हैं देओल परिवार के दामाद, जिनकी हुई सनी देओल की भांजी निकिता से शादी

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Feb 02, 2024 04:42 pm IST,  Updated : Feb 02, 2024 04:42 pm IST

एक्टर सनी देओल के परिवार में शहनाई गूंजी है। हाल में ही देओल फैमिली ने नए सदस्य का घर में स्वागत हुआ है। एक्टर की बहन अजीता देओल की बेटी की शादी हो गई है। इसी के साथ ही देओल फैमिली को दामाद मिल गया है। अब देओल परिवार का ये दामाद कौन है, ये आपको बताते हैं।

Sunny deol son in law- India TV Hindi
ऋषभ शाह, अभय देओल, निकिता चौधरी और सनी देओल। Image Source : INSTAGRAM

धर्मेंद्र की नातिन निकिता चौधरी की शादी 31 जनवरी हो गई है। शादी का सेलिब्रेशन काफी ग्रैंड रहा है। धर्मेंद्र के परिवार के सभी लोगों ने शादी में समा बांध दिया है। उदयपुर में हुई डेस्टिनेशन वेडिंग में देओल परिवार का शानदार अंदाज देखने को मिला। परिवार का हर एक शख्स शादी के फंक्शन्स एंजॉय करता दिखा। सनी देओल से लेकर बॉबी देओल ने जमकर डांस किए। इस ग्रैंड वेडिंग में आए दूल्हें के बारे में लोग जानना चाहते हैं। लोग ये सोच रहे हैं कि आखिर सनी देओल की भांजी और धर्मेंद्र की नातिन ने किससे शादी की है, यानी देओल परिवार का दामाद कौन बना है।

कौन हैं धर्मेंद्र की नातिन के पति

धर्मेंद्र की नातिन निकिता चौधरी ने जिस शख्स से शादी की है उसका नाम ऋषभ शाह है। ऋषभ शाह एनआरआई बिजनेसमैन हैं। दोनों की मुलाकात अमेरिका में ही हुई। इसी बीच दोनों में प्यार हुआ और अब दोनों की शादी हो गई है। परिवार के सभी सदस्यों ने इस नए कपल को आशीर्वाद दिया। इस शादी में निकिता के सभी मामाओं का जलवा देखने को मिला। सनी देओल से लेकर बॉबी देओल और अभय देओल खूब मस्ती करते नजर आए। 

इस दिन थी शादी

बता दें कि 31 जनवरी को निकिता चौधरी शादी के बंधन में बंध गई हैं। जानकारी के अनुसार निकिता की शादी सिख रिति-रिवाजों के अनुसार हुई। शादी समारोह में 250 से 300 मेहमान शामिल हुए, जिसमें विदेशी मेहमान भी शामिल थे। इस शादी को बहुत प्राइवेट रखा गया है। बता दें कि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए दुनिया भर में मशहूर झीलों की नगरी उदयपुर में रॉयल वेडिंग संपन्न हुई। इससे पहले बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अपनी बेटी आयरा खान की शादी उदयपुर में की थी। 

धर्मेंद्र की बेटी अजीता की बेटी हैं निकिता

बता दें कि निकिता चौधरी धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर की बेटी अजीता देओल की बेटी हैं। अजीता धर्मेंद्र की सबसे छोटी बेटी हैं। अजीता देओल ने यूएस बेस्ड डेंटिस्ट किरण चौधरी से शादी की और वो पति के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहती हैं। दोनों की दो बेटियां प्रियंका और निकिता हैं। वो दोनों भी अपने पिता की ही तरह डॉक्टर हैं। 

ये भी पढ़ें: भांजी की शादी में बॉबी देओल पर चढ़ा 'एनिमल' फीवर, अपने साथ-साथ सबको नचाया, वीडियो हुआ वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन