1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'उसने पैंट खोला और घिनौना काम शुरू कर दिया', एक्ट्रेस ने बताया दिल दहला देने वाला अनुभव, कई साल मर्दों से रहीं दूर

'उसने पैंट खोला और घिनौना काम शुरू कर दिया', एक्ट्रेस ने बताया दिल दहला देने वाला अनुभव, कई साल मर्दों से रहीं दूर

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 07, 2025 02:29 pm IST,  Updated : Jun 07, 2025 02:29 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस जेमी लीवर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बेहद घिनौना अनुभव शेयर किया है। जिसमें जेमी ने बताया कि कैसे एक इंसान ने कार के सामने घिनौनी हरकत की थी।

Jamie Lever- India TV Hindi
जेमी लीवर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़, गलत तरीके से छूना या फिर उनके सामने ही गंदी हरकतें करने की कहानियां अक्सर ही सुनने को मिलती रहती हैं। गंदगी भरे दिमाग वाले मर्द अक्सर ही हीरोइन्स को देखकर अपना जहर छिड़कने से बाज नहीं आते है। ऐसा ही एक किस्सा बॉलीवुड एक्ट्रेस और कॉमेडियन जेमी लीवर ने भी सुनाया है। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे एक बार एक घटिया इंसान ने उनके सामने अपना पैंट खोला और ऐसी घिनौनी हरकत की कई साल तक वो खौफ के साए में जीती रहीं और मर्दों से दूरी बनाए रखी। 

जेमी ने स्कूल के दिनों का सुनाया किस्सा

जेमी ने हाल ही हाउटरफ्लाई को इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के तमाम पहलुओं पर बात की है। साथ ही एक स्कूल दिनों का दिल दहला देने वाला किस्सा भी शेयर किया है। जेमी बताती हैं, 'मैं उस समय मुंबई के विले पार्ले में जमनाबाई नरसी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती थी। मेरे ड्राइवर ने मुझे स्कूल के बाद कार के अंदर बैठने के लिए कहा। मैं अपने दोस्त के साथ पीछे की सीट पर बैठी थी और हम अपने भाई का इंतजार कर रहे थे। एक आदमी आया और कार के बाहर खड़ा हो गया। उसने पैंट खोला और हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया। मैं इतना हैरान थी कि मुझे समझ में नहीं आया कि क्या हो रहा है। मैं कांप रही थी क्योंकि मुझे लगा कि वह कार का दरवाजा खोल देगा। मैंने धीरे से दरवाजे बंद किए और जब उसे एहसास हुआ कि हम उसे नहीं देख रहे हैं, तो वह चला गया। यह बहुत परेशान करने वाला था। जब यह हुआ तब मैं सिर्फ 10-12 साल की थी। मैंने अपने माता-पिता को नहीं बताया क्योंकि मुझे समझ नहीं आया कि क्या हुआ। मैंने अपने दोस्त से भी इस बारे में बात नहीं की, जिसके साथ मैं थी, क्योंकि हम सदमे में थे।' 

स्टेशन पर भी घटिया हरकतें करते हैं लोग

एक और घटना को याद करते हुए, जेमी ने कहा, 'एक बार, मैं अंधेरी स्टेशन पर सीढ़ियों से उतर रही थी और एक आदमी मेरे सामने आया और उसने गंदी हरकत करना शुरू कर दिया। मैं दंग रह गई क्योंकि मुझे समझ नहीं आया कि क्या हुआ और ऐसा क्यों हुआ। मेरे दोस्त ने मुझे खींचा और मुझे बस चलते रहने के लिए कहा। ये सभी चीजें आपको परेशान करती हैं। अब मुझे लगता है कि मेरे पास खुद के लिए खड़े होने और प्रतिक्रिया करने का साहस है।' जेमी के पिता जॉनी लीवर भी बॉलीवुड के धाकड़ एक्टर और दिग्गज कॉमेडियन हैं। जेमी भी अपने पिता की रास्ते पर चलते हुए फिल्मी दुनिया में अपनी जमीन तलाश रही हैं। अब तक जेमी कई फिल्मों और सीरीज में अहम किरदार निभा चुकी हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन