1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिखर पहाड़िया की प्लेट से लिया खाना तो मिला ऐसा रिएक्शन, बॉयफ्रेंड संग लंदन टूर पर निकलीं जाह्नवी कपूर

शिखर पहाड़िया की प्लेट से लिया खाना तो मिला ऐसा रिएक्शन, बॉयफ्रेंड संग लंदन टूर पर निकलीं जाह्नवी कपूर

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 20, 2025 07:18 am IST,  Updated : Jun 20, 2025 07:19 am IST

जाह्नवी कपूर इन दिनों लंदन की सैर पर हैं और यहां अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ घूम रही हैं। जाह्नवी की बहन और एक्ट्रेस खुशी कपूर भी साथ में हैं।

Jahnvi Kapoor- India TV Hindi
जाह्नवी कपूर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड हीरोइन जाह्नवी कपूर इन दिनों लंदन की गलियों की सैर पर हैं। बीते दिनों अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और बहन खुशी कपूर के साथ यहां कुछ यादगार छुट्टियां मनाईं। जाह्नवी ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इसकी झलकियां शेयर की हैं। जिसमें जाह्नवी जब शिखर की प्लेट से खाना लेती हैं तो उनका रिएक्शन देखने लायक होता है। दोनों के इस क्यूट मोमेंट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

कॉफी विथ करण में बताया था नाम

जाह्नवी कपूर ने इससे पहले कॉफी विद करण के सीजन 8 में शिखर पहारिया के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। होस्ट करण जौहर ने उन्हें उनके बार-बार साथ आने और फिर अलग होने के बारे में चिढ़ाया, जिस पर जाह्नवी ने जवाब दिया, 'क्या आपने वह गाना सुना है, नादान परिंदे घर आजा? शिखर मुझे यह गाना अक्सर गाते थे।' अभिनेत्री को पिछले दिनों उनके नाम का नेकलेस पहने हुए भी देखा गया था। दोनों अक्सर ही एक साथ रहने को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। 

कौन हैं शिखर पहाड़िया?

शिखर पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं और उनकी मां स्मृति शिंदे एक अभिनेत्री हैं। उनके भाई वीर पहारिया ने हाल ही में अक्षय कुमार और सारा अली खान के साथ स्काई फोर्स में बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस साल की शुरुआत में शिखर, जाह्नवी के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में गए थे, जहां वह अपनी आने वाली फिल्म होमबाउंड के प्रीमियर में शामिल हुईं। नीरज घायवान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ईशान खट्टर और विशाल जेठवा भी हैं। काम के मोर्चे पर, जान्हवी का शेड्यूल काफी व्यस्त है। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ परम सुंदरी, वरुण धवन के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और राम चरण के साथ पेड्डी में नजर आएंगी।

बता दें कि जाह्नवी कपूर का नाम शिखर से पहले 3 और लोगों के साथ जुड़ चुका है। सबसे पहले जाह्नवी के पुराने दोस्त अक्षत राजन के साथ उनका नाम जुड़ा था। हालांकि करीब 1 साल बाद दोनों दूर हो गए। इसके बाद ईशान खट्टर के साथ भी जाह्नवी का नाम जोड़ा जाता रहा। इसके बाद कार्तिक आर्यन के साथ भी जाह्नवी कपूर का नाम आया। अब जाह्नवी अपने स्कूल के दिनों के दोस्त शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर ही खुलकर सामने आते रहते हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन