1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Janhvi Kapoor: 'अनुपमा' का डायलॉग कॉपी करती दिखी Janhvi Kapoor, आलिया भट्ट ने कह दी ये बात

Janhvi Kapoor: 'अनुपमा' का डायलॉग कॉपी करती दिखी Janhvi Kapoor, आलिया भट्ट ने कह दी ये बात

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Aug 25, 2022 02:17 pm IST,  Updated : Aug 25, 2022 02:17 pm IST

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने अपनी एक्टिंग के दम पर कम समय में ही अलग पहचान बनाई है। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Janhvi Kapoor- India TV Hindi
Janhvi Kapoor Image Source : JANHVI KAPOOR

Janhvi Kapoor: अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी एक्टिंग के दम पर कम समय में ही अलग पहचान बनाई है। उनके पिता बोनी कपूर बेटी की इस कामयाबी पर फूला न समाते। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें बॉलीवुड जाह्नवी कपूर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर टीवी शो 'अनुपमा' के डायलॉग पर रील बनाया है।  शो 'अनुपमा' घर-घर में पॉपुलर हो चुका है और इस शो के डायलॉग्स बहुत ज्यादा पॉपुलर हैं। 

'अनुपमा' काफी पॉपुलर शो है। ये शो हमेशा टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहता है। 'अनुपमा' एक ऐसी हाउस वाइफ की कहानी है जिसने परिवार को संभाला है साथ ही कई सारी परेशनियों का सामना किया है। जाह्नवी कपूर ने अनुपमा के उस डायलॉग पर रील बनाई है जो उसने वनराज शाह से बोला था। इस वीडियो की शुरुआत में जाह्नवी ने तौलिया वाला गाउन पहना हुआ है और फिर थोड़ी देर में शॉर्ट्स, शर्ट में दिख रही हैं। ये वीडियो काफी फनी है। फैंस इस वीडियो में लगातार कमेंट कर रहे हैं। 

 इससे पहले जाह्नवी कपूर ने नागिन 6 का एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर ने प्रथा बनकर सबको हैरत में डाल दिया था। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर ने तेजस्वी प्रकाश के स्टाइल में बताया था कि वो आधी रात को घर से बाहर क्यों टहलने निकली थीं। 

कौन हैं राजू श्रीवास्तव की बेटी, 12 साल की उम्र में मिला था वीरता पुरस्कार

आलिया भट्ट ने कहीं ये बात 

जाह्नवी कपूर का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस पर आम से खास भी रिक्ट कर रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट ने  'हिलेरियस' कमेन्ट किया है। आलिया के अलावा तारा सुतारिया को भी वीडियो बहुत पसंद आया है और उन्होंने 'बेस्ट ब्रो' कमेन्ट किया है। 

Amitabh Bachchan लड़कियों को देखने के लिए लेते थे दीवारों का सहारा, जाने पूरा मामला

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन