1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बर्थडे पर ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग जाह्नवी कपूर ने किए तिरुपति बालाजी के दर्शन, ओरी भी साथ आए नजर

बर्थडे पर ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग जाह्नवी कपूर ने किए तिरुपति बालाजी के दर्शन, ओरी भी साथ आए नजर

 Published : Mar 06, 2024 05:59 pm IST,  Updated : Mar 06, 2024 05:59 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज 6 मार्च को अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस अपने ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंची । सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं।

Janhvi kapoor- India TV Hindi
तिरुमाला मंदिर पहुंची जाह्नवी Image Source : X

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी पहली फिल्म 'धड़क' से ही वो लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही। इसके बाद बी वो कई बड़ी फिल्मों में नजर आईं ओर अपनी एक्टिंग से लोगों को इप्रेस किया। वहीं जाह्नवी कपूर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना जादू बिखेरने के बाद अब अपनी मां श्रीदेवी के नक्शेकदम पर चल दिया है। उन्होंने भी साउथ का रुख किया है। वो जल्द ही जूनियर एनटीआर संग फिल्म 'देवारा' में नजर आएंगी। वहीं आज जाह्नवी कपूर अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस को सोशल मीडिया के जरिए फैंस से लेकर सेलेब्स तक बधाई दे रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस अपने जन्मदिन के खास मौके पर तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंची है, जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 

ब्वॉयफ्रेंड संग जाह्नवी कपूर ने किए तिरुपति बालाजी के दर्शन

जी हां, आज अपने जन्मदिन के खास मौके पर जाह्नवी कपूर तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंची हैं वो भी अकेले नहीं बल्कि इस दौरान उनके साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और दोस्त ओरी भी नजर आए। मंदिर दर्शन के लिए जान्हवी ने लाल साड़ी पहनी थी जिसके साथ उन्होंने झुमके और नेकलेस को पेयर किया था। ट्रेडिशनल लुक में जाह्नवी कपूर हमेशा की ही तरह काफी खबूसूरत नजर आईं। वहीं एक तरह जहां जाह्नवी ट्रेडिशनल साड़ी में नजर आई तो वहीं दूसरी तरफ ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और दोस्त ओरी भी वेष्टि पहने नजर आए। तीनों इस दौरान भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की भक्ति में लीन दिखे। वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन के दौरान का तीनों का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

पहले भी कई बार जा चुकी हैं तिरुपति बालाजी मंदिर

बता दें कि जाह्नवी कपूर बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं, जो पूजा-पाठ में बहुत विश्वास रखते हैं। इससे पहले भी जाह्नवी कपूर कई मौकों पर उन्हें अपनी फैमिली और ब्वॉयफ्रेंड के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में देखा जा चुका है।  हर बार वो साड़ी में सादगी वाले अंदाज के साथ मंदिर जाते हुए स्पॅाट होती हैं। 

जाह्नवी कपूर का वर्क-फ्रंट 

जाह्नवी कपूर के वर्क-फ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इनमें जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' का नाम शामिल है। जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर की 'देवरा पार्ट 1' 10 अक्टूबर 2024 को तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में थिएटर्स में रिलीज होगी। वहीं फिल्म 'देवरा' में जाह्नवी और एनटीआर के साथ सैफ अली खान भी लीड रोल प्ले कर रहे हैं। यह जाह्नवी की पहली तेलुगु फिल्म है। जिसको देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा जाह्नवी कपूर राम चरण की फिल्म 'आरसी 16' में भी नजर आने वाली हैं। 

ये भी पढ़ें:

जाह्नवी कपूर के बर्थडे पर फैंस को मिला खास तोहफा, 'देवरा' से सामने आया एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक

'मैं पीड़ित नहीं हूं', जानिए एक्ट्रेस जीनत अमान ने ऐसा क्यों कहा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन