1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जाह्नवी कपूर ने किए उज्जैन महाकाल के दर्शन, बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग भस्म आरती में हुईं शामिल

जाह्नवी कपूर ने किए उज्जैन महाकाल के दर्शन, बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग भस्म आरती में हुईं शामिल

 Published : Dec 04, 2023 08:36 pm IST,  Updated : Dec 04, 2023 08:36 pm IST

जाह्नवी कपूर को उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंची। जाह्नवी कपूर-शिखर पहाड़िया के साथ 'जवान' के डायरेक्टर एटली भी नजर आए। सोशल मीडिया पर जाह्नवी-शिखर के कई वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं।

janhvi kapoor, Shikhar Pahariya, jawan director Atlee, ujjain Mahakaleshwar temple- India TV Hindi
जाह्नवी कपूर ने किए उज्जैन महाकाल के दर्शन Image Source : X

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया पिछले काफी समय से अपनी डेटिंग की अफवाहों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। आज 4 दिसंबर को एक्ट्रेस को उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया। उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी उनके साथ दर्शन करते नजर आए। फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं जाह्नवी कपूर के साथ उनके  बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के अलावा 'जवान' के डायरेक्टर एटली भी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। इवेंट हो या पार्टी जाह्नवी और शिखर अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं।  

जाह्नवी कपूर-शिखर पहाड़िया ने महाकाल के किए दर्शन

जाह्नवी कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की उज्जैन के महाकाल मंदिर में एक साथ पूजा करते हुए तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं जो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तस्वीरों में एक्ट्रेस को गुलाबी साड़ी में देखा जा सकता है जबकि शिखर ने सफेद कपड़े पहने हुए हैं। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का सिंपल साड़ी लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। 

यहां देखें फोटो और वीडियो-

भक्ति में लीन देखीं जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के साथ 'जवान' के डायरेक्टर एटली को भी उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करते स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर जाह्नवी-शिखर की जो वीडियो और फोटोज वायरल हो रही है उसमें एटली भी नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में जाह्नवी कपूर-शिखर पहाड़िया को मंदिर में बैठकर भगवान शिव की भक्ति में लीन होते हुए देखा जा सकता है। 

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

जाह्नवी कपूर हाल ही में वह वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' में नजर आई थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने 'मिली', 'गुडलक जेरी', 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' जैसी फिल्मों के जरिए एक्ट्रेस ने खूब नाम कमाया। जाह्नवी कपूर जल्द ही राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित यह फिल्म 19 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह एक तेलुगु फिल्म 'देवारा' भी कर रही हैं।

ये भी पढ़ें-

शूटिंग के दौरान बुरी तरह जख्मी हुईं रजनीकांत की को स्टार, शेयर किया दर्दनाक वीडियो

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के केस में की जा रही है देरी, वकील ने किया खुलासा

Bigg Boss 17 में अंकिता लोखंडे की इस बात को सुन ट्रोलर्स का हुआ मुंह बंद, सुशांत सिंह राजपूत की डांस पार्टनर से जुड़ा है किस्सा

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन