1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'तेरी मिट्टी' और 'फिलहाल' गाने लिखने वाले जानी ने दिया हेल्थ अपडेट, कहा - 'मौत को छूकर वापस...'

'तेरी मिट्टी' और 'फिलहाल' गाने लिखने वाले जानी ने दिया हेल्थ अपडेट, कहा - 'मौत को छूकर वापस...'

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jul 20, 2022 01:53 pm IST,  Updated : Jul 21, 2022 12:45 pm IST

पंजाब के म्यूजिक कम्पोजर और लिरिसिस्ट जानी जोहान का बीते शाम कार एक्सीडेंट हो गया। हादसा काफी खतरनाक था लेकिन जानी की जान बाल-बाल बच गई।

Jaani Johan- India TV Hindi
Jaani Johan Image Source : TWITTER - FAN PAGE

Highlights

  • जानी जोहान का हुआ गंभीर कार एक्सीडेंट
  • हादसे में जानी की गर्दन और पीठ पर आई चोट

पंजाब इंडस्ट्री का जाना-माना नाम, म्यूजिक कम्पोजर और लिरिसिस्ट जानी जोहान एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए। बीते मंगलवार की शाम को पंजाब के सेक्टर 88 में जानी की कार का खतरनाक एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट काफी दहलाने वाला था। इस हादसे में जानी की जान जोहान बाल-बाल बच गई। लेकिन वो बुरी तरह से घायल हो गए हैं। 

पूरे मामले की अगर बात करें तो जानी अपने बाकि दो साथियों के साथ 19 जुलाई की शाम चंडीगढ़ के मोहाली सेक्टर 88 के पास एसयूवी से जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई। जानी जोहान और उनके दोस्त इस हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गए । हादसे के तुरंत बाद सभी को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां जानी समेत सभी का इलाज़ करवाया गया। 

'Mirzapur' की वीणा भाभी ने पहनी पुलिस की वर्दी, जानिए क्या है माजरा 

इस हादसे में जानी की गर्दन और पीठ पर काफी चोट आई है। बाकि कार सवार तीनों लोग भी खतरे से बाहर हैं। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। सोहाना थाने की पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार जानी की फॉर्च्यूनर कार काफी तेज रफ्तार से चलप रही थी। तभी सामने से एक फोर्ड फिगो कार गुजरी। कार वाले को बचाने के चक्कर में जानी के ड्राइवर ने जैसे ही ब्रेक लगाए, कार अपना बैलेंस खो बैठी। 

Aishwarya Rai Pregnancy: क्या ऐश्वर्या राय दूसरी बार बनने जा रही हैं मां? एक्ट्रेस का पहनावा देख यूजर्स ने किया सवाल

हालांकि अब जानी की तबीयत ठीक है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करत हुए अपने सभी चाहनेवालों को अपनी हेल्थ अपडेट दी है। साथ ही जानी जोहान ने भगवान का शुक्रिया भी अदा किया है। बता दें - बीते कुछ सालों में जानी एक बड़ा नाम बन चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक से बढ़कर एक गाने लिखे हैं। जिसने 'नाह', 'क्या बात है', 'पछताओगे', 'फिलहाल', 'तितलियां', 'बारिश की जाए' और 'फिलहाल 2 मोहब्बत' जैसे गानों का नाम शामिल है। 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन