1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OTT के बाद अब बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं Jinnie Jaaz, 2023 में इस फिल्म में आएंगी नजर

OTT के बाद अब बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं Jinnie Jaaz, 2023 में इस फिल्म में आएंगी नजर

 Published : Dec 29, 2022 07:29 am IST,  Updated : Dec 29, 2022 07:29 am IST

कई ओटीटी वेब सीरीज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस जिनी जैज को उनके फैंस अब जल्द ही बॉलीवुड की फिल्मों में देखेंगे, 2023 में वह डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Jinnie Jaaz- India TV Hindi
Jinnie Jaaz Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: काफी स्ट्रगल के बाद ग्लैमर की दुनिया में अपनी जगह बनाने वाली एक्ट्रेस Jinnie Jaaz को लगता है कि आखिरकार उनकी मुश्किलें रंग ला रही हैं। क्योंकि जिनी जल्द ही राजपाल यादव के साथ अपनी आगामी फिल्म Nameless के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 'नेमलेस' में जिनी जाज एक डॉक्टर का अहम किरदार निभाने जा रही हैं। उन्हें विश्वास है कि यह किरदार उनके फैंस का दिल जीतगा। 

अगले साल आएंगे कई प्रोजेक्ट्स 

सिर्फ 'नेमलेस' फिल्म ही नहीं, बल्कि यह नया साल जिनी की झोली में कई सितारे जोड़ने वाला है क्योंकि वह 2023 में 4-5 और वेबसीरीज भी स्ट्रीम होने  वाली हैं। इससे पहले भी जिन जैज को उनके हिट शो 'जाने अंजाने में'  के लिए बहुत प्रशंसा मिली थी, जो उनका बेंचमार्क भी था। वहां से अब तक उन्हें बैक टू बैक कई काम मिल रहे हैं और तब से लेकर अब तक उन्होंने 12 से अधिक वेबसीरीज की हैं।

प्रियंका चोपड़ा हैं आइडल 

जिनी, प्रियंका चोपड़ा को अपना आदर्श मानती हैं और यही कारण है कि उन्होंने उनका अनुसरण करते हुए अपने किरदारों का चुनाव किया। वह हमेशा चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाने की कोशिश करती हैं और 'नेमलेस' में डॉक्टर का किरदार उनमें से एक है। वह अपनी आने वाली वेबसीरीज में कई चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं भी निभाने वाली हैं जिसकी घोषणा वह जल्द ही करेंगी।

Sara Ali Khan ने दिखाया स्टार किड्स का वेकेशन, भाई और दोस्तों संग लंदन में कर रही हैं मस्ती

जिनी जैज ने मॉडलिंग करने से लेकर एक्ट्रेस बनने तक काफी स्ट्रगल किया था। अभिनेत्री कहती हैं, लेकिन उनका मानना है कि काम में चरित्र बहुत मायने रखता है, अगर चरित्र कुछ भी मांगता है तो उसके अनुसार प्रदर्शन करना होता है। इसलिए उसके लिए काम करना किसी भी चीज से बड़ा है।

सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर शेयर कर विवेक अग्निहोत्री ने पूछा सवाल, लिखा- 'वो मुझे भी नहीं छोड़ेंगे…'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन