1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. John Abraham:आज़ादी के जश्न के मौके पर जॉन अब्राहम ने किया फिल्म 'तारिक' का ऐलान, इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म

John Abraham:आज़ादी के जश्न के मौके पर जॉन अब्राहम ने किया फिल्म 'तारिक' का ऐलान, इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Aug 15, 2022 08:22 pm IST,  Updated : Aug 15, 2022 08:26 pm IST

John Abraham: आज़ादी के जश्न यानी 75वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) के मौके पर जॉन अब्राहम (John Abraham) ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'तारिक' (Tariq) का ऐलान कर दिया है।

John Abraham- India TV Hindi
John Abraham Image Source : TWITTER - FAN PAGE

Highlights

  • जॉन अब्राहम ने किया अपनी अपकमिंग फिल्म 'तारिक' का ऐलान
  • एक बार फिर देशभक्ति के रंग में रंगे नज़र आएंगे एक्टर

John Abraham:बॉलीवुड सुपरस्टार जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्मों का फैंस को हमेशा इंतज़ार रहता है। एक्टर की फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल न दिखाती हो लेकिन उनकी अदाकारी के फैंस आज भी कायल हैं। बीते दिनों जॉन 'एक विलेन रिटर्न्स' में नज़र आए थे। फिल्म उम्मीद के मुताबिक खरी नहीं उतर पाई। लेकिन जॉन को उनके फैंस ने काफी पसंद किया है। इसी बीच एक्टर ने अपने चाहनेवालों को एक बड़ा तोहफा दिया है।

आज़ादी के जश्न यानी 75वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) के मौके पर जॉन अब्राहम ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'तारिक' (Tariq) का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म के ज़रिए एक बार फिर से एक्टर देशभक्ति के रंग में रंगे नज़र आएंगे। जॉन ने ट्वीटर पर फिल्म 'तारिक' का एलान किया। एक्टर ने लिखा, 'आजादी की तारिक, 15 अगस्त,2023। बाटला हाउस और तेहरान के बाद तारिक, बेक माय केक फिल्म्स के साथ हमारा अगला रचनात्मक सहयोग है। अच्छी कहानियां सुनाने की आजादी का जश्न मनाने का समय।'

Singer Rahul Jain: सिंगर राहुल जैन पर लगा रेप का आरोप, दर्ज हुई FIR

 इस फिल्म को अरुण गोपालन ने डायरेक्ट किया है। वहीं जॉन अब्राहम, संदीप और शोभना यादव इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के ऐलान के बाद फैंस काफी खुश हैं। साथ ही सभी कमेंट के जरिए अपनी-अपनी एक्साइमेंट भी शेयर कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘वाह! बहुत उत्साहित हैप्पी स्वतंत्रता दिवस जॉन।’ एक दूसरे फैन ने लिखा, ‘जॉन अभी भी एक विलन रिटर्न्स में कैबी के आपके कैरेक्टर को देख रहे हैं।’

Salman Khan-Katrina Kaif की Tiger 3 की रिलीज़ डेट का हुआ ऐलान, ईद के मौके पर फैंस को ईदी देंगे भाईजान

फिल्म के पोस्ट से ये भी साफ हो गया है कि फिल्म  'तारिक' अगले साल 15 अगस्त को ही रिलीज होगी। वहीं, पिछले महीने फिल्म उनकी फिल्म 'तेहरान' का पहला लुक सामने आया था। जिसमें एक्टर के दमदार अवतार ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया था। यह फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी। बता दें - पिछले लंबे वक्त से जॉन देशभक्ति की फिल्में ज्यादा कर रहे हैं। उनकी फिल्मों में देश के लिए ज्जबा साफ दिखाई देता है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन