1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Jubin Nautiyal Health Update: जानिए अब कैसी है सिंगर जुबिन नौटियाल की हेल्थ, कहा 'भगवान ने मुझे बचा लिया'

Jubin Nautiyal Health Update: जानिए अब कैसी है सिंगर जुबिन नौटियाल की हेल्थ, कहा 'भगवान ने मुझे बचा लिया'

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Dec 03, 2022 08:07 am IST,  Updated : Dec 03, 2022 08:07 am IST

जुबिन नौटियाल शुक्रवार को अपने घर पर सीढ़ियों से गिर गए थे। हादसे में उनकी कोहनी टूट गई थी और पसलियों में चोट आई है। बता दें हाल ही में सिंगर ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है की उनको हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है।

Jubin Nautiyal instagram- India TV Hindi
Jubin Nautiyal Image Source : JUBIN NAUTIYAL INSTAGRAM

Jubin Nautiyal Health Update: कुछ दिनों पहले सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) घायल हो गए थें। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। बता दें शुक्रवार को सीढ़ियों से नीचे उतरते समय वह गिर गए, जिसके बाद उनकी कोहनी और रिब्स में फ्रैक्चर आ गया था। इस खबर को सुनने के बाद से ही फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थें। हाल ही में सिंगर ने पोस्ट शेयर कर अपनी सेहत की जानकारी दी है। आइए जानते हैं कैसी है जुबिन की हालत। 

Avatar 2: केरल वालों के लिए बुरी खबर, 'अवतार 2' नहीं होगी रिलीज, जानिए वजह

बता दें जुबिन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर हेल्थ की जानकारी दी है। उन्होंने एक फोटो शेयर की हैं। उस फोटो पर वह हॉस्पिटल के बेड पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर उन्होंने हॉस्पिटल की ड्रेस पहनी हुई है। साथ ही उन्होंने इस फोटो पर लिखा है। ‘आप सभी के आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। भगवान मुझे देख रहे थे और उस घातक दुर्घटना से मुझे बचा लिया। मुझे छुट्टी मिल गई है और मैं ठीक हो रहा हूं। आपके कभी न खत्म होने वाले प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।’

मां बनने वाली हैं Rubina dilaik? क्लीनिक के बाहर आईं नजर

सिंगर जुबिन नौटियाल ने हाल ही में ‘तू सामने आए’, ‘मानिके’, और ‘बना शराबी’ जैसे पॉपुलर गानों में आवाज दी हैं। हाल ही में जुबिन का नया गाना ‘तू सामने आए’ रिलीज हुआ है। उन्हें गुरुवार को ही योहानी के साथ सॉन्ग रिलीज इवेंट में देखा गया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन