1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजोल 'सलाम वेंकी' से कर रही हैं फिल्म के सेट पर वापसी, शूटिंग हुई शुरू

काजोल 'सलाम वेंकी' से कर रही हैं फिल्म के सेट पर वापसी, शूटिंग हुई शुरू

 Published : Feb 11, 2022 01:07 pm IST,  Updated : Feb 11, 2022 01:07 pm IST

'सलाम वेंकी' के अलावा, काजोल जयललिता की बायोपिक 'ससी ललिता' की शूटिंग में भी बिजी हैं।

Kajol - India TV Hindi
Kajol  Image Source : INSTAGRAM/TARAN ADARSH

Highlights

  • काजोल हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म त्रिभंग में नजर आईं थी
  • अभिनेत्री की आने वाले प्रोजेक्ट में शाहरुख खान के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म भी है

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अपनी आने वाली फिल्म के जरिए फिल्म के सेट पर वापसी करने वाली हैं। अभिनेत्री, रेवती की आने वाली फिल्म 'सलाम वेंकी' के लिए एक साथ काम कर रही हैं, जिसके पहले शेड्यूल को शुक्रवार को शुरु किया गया। काजोल फिल्म में अपना अभिनय कौशल दिखाती नजर आएंगी और रेवती निर्देशक की कुर्सी संभालेंगी। कथानक का विवरण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन फिल्म एक सच्ची कहानी और वास्तविक पात्रों से प्रेरित है। यह एक माँ की कहानी को प्रदर्शित करेगी जो सबसे कठिन परिस्थितियों से जूझती है।

फिल्म का निर्माण सूरज सिंह, श्रद्धा अग्रवाल और वर्षा कुकरेजा द्वारा ब्लाइव प्रोडक्शंस और टेक 23 स्टूडियोज के बैनर तले किया जा रहा है।

'सलाम वेंकी' के अलावा, काजोल के पास चार प्रोजेक्ट में भी बिजी हैं जिसमें - जयललिता की बायोपिक 'ससी ललिता', जिसमें वह अमला पॉल के साथ तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री की भूमिका निभा रही हैं, धनुष के साथ तमिल फिल्म, 'वेलैइल्ला पट्टाधारी 3', और राजकुमार हिरानी की बिना शीर्षक वाली व्यंग्यात्मक कॉमेडी, जहां वह शाहरुख खान के साथ फिर से नजर आएंगी।

(इनपुट: आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन