1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kajol ने किया खुलासा, बताया जिंदगी में कब-कब छाए काले बादल

Kajol ने किया खुलासा, बताया जिंदगी में कब-कब छाए काले बादल

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 19, 2023 03:11 pm IST,  Updated : Jun 19, 2023 03:11 pm IST

एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में अपनी जिंदगी को लेकर खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में मुश्किल हालात देखे। साथ ही बताया कि वो उनसे किस तरह निकल कर बाहर आईं।

Kajol- India TV Hindi
Kajol Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस काजोल के चाहने वालों की कमी नहीं है। एक्ट्रेस को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। काजोल जल्द ही अपनी आगामी स्ट्रीमिंग सीरीज 'द ट्रायल - प्यार, कानून, धोखा' में एक वकील, नयोनिका सेनगुप्ता की भूमिका में नजर आएंगी। काजोल ने अपने अब तक के करियर से जुड़े मुश्किल पलों के बारे में खुलकर बात की। अपने जीवन के सबसे कठिन समय के बारे में भी उन्होंने बताया है।

एक्ट्रेस के जीवन में आए मुश्किल पल

काजोल बताती हैं, ' वास्तव में मेरे जीवन में बहुत सारे ऐसे पल आए, जहां मुझे कठिन निर्णय लेने पर मजबूर होना पड़ा। मैंने अपने करियर के पीक समय में शादी का निर्णय लिया। मैं फिल्म उद्योग में शामिल हो गई। यह मेरे लिए गेम चेंजर था, क्योंकि मुझे नहीं पता था कि मैं फिल्म उद्योग में शामिल होना चाहती हूं या नहीं।' 

इमेज को किया एक्ट्रेस ने चेंज
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मुझे याद है कि मेरे पिता ने उस समय मुझे बहुत सावधानी से सोचने के लिए कहा था, क्योंकि आप जानते हैं, आप अपने चेहरे पर लगे इस रंग से कभी छुटकारा नहीं पाएंगे। एक बार जब आप इसे लगा लेते हैं, तो यह हमेशा के लिए लगा रहता है।' वो आगे कहती हैं, 'मुझे याद है, मन ही मन मैं सोच रही थी कि मैं अपनी इस इमेज को चेंज कर सकती हूं, बेशक, समय ने साबित कर दिया है कि मैं सही हूं।'

आखिरी बार इस फिल्म में आई थीं नजर
बता दें कि 'द ट्रायल - प्यार, कानून, धोखा' में शीबा चड्ढा, जिशु सेनगुप्ता, एली खान, कुब्रा सैत और गौरव पांडे भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह सीरिज 14 जुलाई से ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखने को मिलेगी। काजोल के काम की बात करें तो काजोल आखिरी बार फिल्म 'सलाम वेंकी' में नजर आई थीं। काजोल और विशाल जेठवा स्टारर यह फिल्म बीते साल 9 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉ्र्म जी5 पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक कैमियो रोल में आमिर खान भी नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार भी मिला था। अब जल्द ही एक्ट्रेस 'लस्ट स्टोरीज 2'  में नजर आएंगी। 

ये भी पढ़ें: बा को वृद्ध आश्रम जाने के लिए मजबूर करेगी डिंपी, अनुपमा-अनुज को Kiss करता देख माया होगी राख!

'आदिपुरुष' पर विवादों के बीच 'रामायण' की सीता ने पूरी की पब्लिक डिमांड, दिखाया खास Video

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन