1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa Spoiler alert: बा को वृद्ध आश्रम जाने के लिए मजबूर करेगी डिंपी, अनुपमा-अनुज को Kiss करता देख माया होगी राख!

Anupamaa Spoiler alert: बा को वृद्ध आश्रम जाने के लिए मजबूर करेगी डिंपी, अनुपमा-अनुज को Kiss करता देख माया होगी राख!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 19, 2023 01:59 pm IST,  Updated : Jun 19, 2023 02:25 pm IST

प्यार अनुपमा और अनुज के सिर चढ़कर बोलने वाला है। वहीं डिंपी से परेशान होकर बा-बापूजी वृद्ध आश्रम जाएंगे। आने वाले एपिसोड में होने वाले ट्विस्ट फैंस को बांधकर रखने वाले हैं।

Anupamaa- India TV Hindi
Anupamaa Image Source : INSTAGRAM

'अनुपमा' बीते कई सालों से टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर रहने के साथ ही फैंस का सबसे पसंदीदा शो बना हुआ है। घर-घर में ये शो देखा जाता है। हर दिन फैंस को नए ट्विस्ट का इंतजार रहता है। फैंस अनुपमा और अनुज को हमेशा खुश और साथ देखने के लिए बेचैन रहते हैं। ऐसे में आने वाला एपिसोड बहुत मजेदार होने वाला है। फैंस की मनोकामना पूरी होती नजर आएगी। अनुपमा और अनुज एक बार फिर साथ होते नजर आएंगे। वहीं बा-बापूजी डिंपी से बहुत परेशान होकर घर छोड़ने का फैंसला लेंगे।

बा को डिंपी करेगी टॉर्चर

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे बा और डिंपी के बीच विवाद बढ़ता ही जाएगा। बा तय करेंगी कि वो डिंपी के साथ अपना आगे का जीवन नहीं बिता सकतीं। वो उसके बुरे व्यवहार से तंग आकर घर छोड़ने का फैसला करेंगी। डिंपी बा के बारे में गलत बाते करेगी और बा को कहेगी कि घर में हो रही लड़ाइयों की वो मुख्य वजह हैं। परिवार में सारा स्ट्रेस उन्हीं की वजह से है। बाकी पारिवार के लोगों को भी डिंपी खूब सुनाएगी और बा को सबके सामने विलेन की तरह खड़ा करेगी। 

बा होंगी मजबूर
इस बेइज्जती के बाद बा तय करेंगी कि वो घर छोड़कर वृद्धा आश्रम में रहेंगी। बाबूजी भी उनके साथ जाने के लिए तैयार रहेंगे। वो अनुपमा से अपना दर्द बाटेंगी। वो कहेंगी कि उन्हें उनके परिवार से बहुत प्यार है, जिसे वो बिखरता नहीं देख सकतीं। ऐसे में अनुपमा, डिंपी को सही रास्ते पर ला पाएगी या नहीं, ये देखने वाली बात होगी। वहीं क्या बा सच में घर छोड़कर चली जाएंगी ये भी देखने वाली बात होगी। 

अनुज-अनुपमा बिताएंगे गुड टाइम
वहीं दूसरी ओर अनुपमा अनुज का कमरे में रोमांस देखने को मिलेगा। दोनों साथ में अच्छा वक्त बिताएंगे। दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आएंगे। इसी बीच दोनों को माया देख लेगी और वो जल भुनकर राख होगी। माया और अनुज को रोमांस करता देख माया एक नया बवाल मचा देगी। उसे लगेगा कि उससे छिपकर अनुज-अनुपमा रोमांस करते हैं और वो एक-दूसरे से कभी दूर नहीं हुए। 

ये भी पढ़ें: विवाद के बाद 'आदिपुरुष' के डायरेक्टर और मनोज मुंतशिर के बीच तकरार? जानें पूरा मामला

धर्मेंद्र के पोते के रिसेप्शन के Inside Video आए सामने, सनी से लेकर दुल्हा-दुल्हन दिखे झूमते

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन