1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dharmendra के पोते के रिसेप्शन के Inside Video आए सामने, Sunny Deol से लेकर दुल्हा-दुल्हन दिखे झूमते

Dharmendra के पोते के रिसेप्शन के Inside Video आए सामने, Sunny Deol से लेकर दुल्हा-दुल्हन दिखे झूमते

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 19, 2023 01:07 pm IST,  Updated : Jun 19, 2023 01:07 pm IST

धर्मेंद्र के पोते के रिसेप्शन के कई इंसाइड फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही कई वीडियो हम आपके लिए लाए हैं। इन वीडियोज में सनी से लेकर दुल्हा-दुल्हन नाचते नजर आ रहे हैं।

Karan Deol's reception.- India TV Hindi
Inside Photos of Karan Deol's reception. Image Source : INSTAGRAM

धर्मेंद्र के पोते करण देओल ने बीते दिन यानी 18 जून को दृषा अचार्या संग शादी कर ली। पंजाबी रस्मों-रिवाजों के साथ धर्मेंद्र के पोते की शादी की गई। शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। पूरा देओल परिवार दोनों की शादी को लेकर एक्साइटेड नजर आया। एक के बाद एक सामने आ रहीं तस्वीरें और वीडियोज को फैंस का जमकर प्यार मिल रहा है। शादी के बाद रविवार को ही रिसेप्शन पार्टी भी दी गई, जिसमें बॉलीवुड के कई नामचीन लोग पहुंचे। इसके साथ ही कई और वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जिनमें सनी देओल, दुल्हा-दुल्हन से लेकर पूरा देओल परविरा नाचता-गाता नजर आ रहा है। 

करण-दृषा ने किया रोमांटिक डांस

सामने आए एक वीडियो में न्यूली मैरिड कपल धमाकेदार अंदाज में डांस करता नजर आ रहा है। करण और दृषा साथ में रोमांटिक डांस कर रहे हैं। दोनों का प्यार अलग लेवल पर वीडियो में देखा जा सकता है। वीडियो देखने वाले दोनों को मेड फॉर ईच अदर कह रहे हैं। 

ब्लैक सूट में बाप-बेटे लगे हैंडसम
वहीं एक वीडियो सामने आया, जिसमें सनी अपने बड़े बेटे करण के साथ डांस करते हैं और फिर छोटे बेटे के साथ भी झूमते नजर आए। सनी देओल काफी ज्यादा खुश और एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वैसे गौर करने वाली बात है सनी और उनके दोनों बेटों ने ब्लैक सूट कैरी किया। 

दीपिका-रणवीर ने किया डांस
इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया। इस वीडियो में दीपिका और रणवीर सिंह न्यूली वेड कपल के साथ डांस करते दिखे। साथ ही एक वीडियो में दोनों न्यूली वेड कपल यानी करण और दृषा को बधाई देते नजर आए।  

सोनू निगम ने किया परफॉर्म
न्यूली वेड कपल करण और दृषा के रिसेप्शन में सोनू निगम परफॉर्म करने पहुंचे थे। उन्होंने कई धमाकेदार गाने गाए, जिस पर पूरा देओल परविरा जमकर थिरकता नजर आया। 

2 से शुरू हो गए थे शादी के फंक्शन
बता दें, एक्टर धर्मेंद्र के घर में 12 जून से शादी के फंक्शन शुरू हो गए । ऐसे में घर में गेस्ट का तांता लगा हुआ है। शादी के दौरना पूरा देओल परिवार मौजूद रहा। सनी देओल की दोनों बहनों से लेकर भाई बॉबी और अभय का परिवार भी साथ रहा। 18 जून को करण देओल अपनी बचपन की दोस्त द्रिशा अचार्या संग शादी के बंधन में बंध गए। 

ये भी पढ़ें: वाइन पीते हुए शादी के लिए तैयार हुईं सनी देओल की बहू दृषा अचार्या, Video में दिखा सुपर कूल अवतार!

सनी देओल के बेटे के रिसेप्शन में दीपिका का हाथ थामे पहुंचे रणवीर, ट्रोलर्स ने कह दिया बोरिंग कपल!

धर्मेंद्र के पोते के रिसेप्शन में पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, देखने लायक था एक्टर का रिएक्शन!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन