1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sunny Deol के बेटे के रिसेप्शन में दीपिका का हाथ थामे पहुंचे रणवीर, ट्रोलर्स ने कह दिया बोरिंग कपल!

Sunny Deol के बेटे के रिसेप्शन में दीपिका का हाथ थामे पहुंचे रणवीर, ट्रोलर्स ने कह दिया बोरिंग कपल!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 19, 2023 08:05 am IST,  Updated : Jun 19, 2023 08:07 am IST

सनी देओल के बेटे करण की शादी के बाद कल उनका रिसेप्शन भी था। एक्टर की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। रिसेप्शन में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी पहुंचें।

karan deol reception- India TV Hindi
करण देओल और दृषा अचार्या के रिसेप्शन में पहुंचे रणवीर-दीपिका Image Source : INSTAGRAM

सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल ने बीते दिन यानी 18 जून को दृषा अचार्या संग शादी कर ली। पंजाबी रस्मों-रिवाजों के साथ धर्मेंद्र के पोते की शादी की गई। शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। पूरा देओल परिवार दोनों की शादी को लेकर एक्साइटेड नजर आया। शादी के बाद रविवार को ही रिसेप्शन पार्टी भी दी गई, जिसमें बॉलीवुड के कई नामी चेहरों ने शिरकत की। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी एक साथ रिसेप्शन में पहुंचे। 

करण के रिसेप्शन में पहुंचे दीपिका-रणवीर

बॉलीवुड का प्यारा कपल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने करण की रिसेप्शन पार्टी में चार चांद लगा दिए। जहां रणबीर ऑल वाइट आउटफिट में नजर आए तो वहीं दीपिका पादुकोण कंप्लीट ब्लैक अवतार में नजर आईं। दोनों का हाथ में हाथ डाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका रणवीर सिंह के कान में कुछ कहती नजर आ रही हैं। इस शानदार कपल की ग्रैंड एंट्री के बावजूद भी लोगों ने इन्हें जमकर ट्रोल कर दिया। 

ट्रोल हुए दीपिका-रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के वीडियो को देखने के बाद एक ट्रोलर ने लिखा, 'बोरिंग कपल'। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा, 'इनकी कान में बोलने की आदत जाएगी या नहीं।' कई और लोगों ने भी फनी कमेंट्स किए। एक ने कहा कि इनकी जोड़ी तो ब्लैक एंड वाइट नजर आ रही हैं। वैसे ट्रोलर्स कुछ भी कहें, लेकिन दीपिका-रणवीर की जोड़ी हमेशा की तरह ही कमाल की लग रही थी। 

ranveer singh deepika trolled
Image Source : INSTAGRAMरणवीर-दीपिका हुए ट्रोल

2 से शुरू हो गए थे शादी के फंक्शन
बता दें, एक्टर धर्मेंद्र के घर में 12 जून से शादी के फंक्शन शुरू हो गए । ऐसे में घर में गेस्ट का तांता लगा हुआ है। शादी के दौरना पूरा देओल परिवार मौजूद रहा। सनी देओल की दोनों बहनों से लेकर भाई बॉबी और अभय का परिवार भी साथ रहा। 18 जून को करण देओल अपनी बचपन की दोस्त द्रिशा अचार्या संग शादी के बंधन में बंध गए। 

ये भी पढ़ें: सनी देओल-बॉबी देओल ने किया बहू का ग्रैंड वेकम, इतना प्यार देख फैंस बोले- नसीब हो तो ऐसा!

बेटे की शादी के बीच वायरल हुई सनी देओल की वेडिंग Photo, पत्नी को देखते रह गए फैंस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन