1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kamaal R Khan arrested: विवादित ट्वीट करके फंसे KRK, दो साल बाद देश लौटते ही हुए अरेस्ट

Kamaal R Khan arrested: विवादित ट्वीट करके फंसे KRK, दो साल बाद देश लौटते ही हुए अरेस्ट

 Reported By: Namrata Dubey Written By: Ritu Tripathi
 Published : Aug 30, 2022 09:45 am IST,  Updated : Aug 30, 2022 10:55 am IST

Kamaal R Khan arrested: अक्सर विवादों में रहने वाले कमाल आर खान (KRK) अब अपने एक ट्वीट के चलते पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला...

Kamaal R Khan- India TV Hindi
Kamaal R Khan Image Source : TWITTER_KAMAALRKHAN

Highlights

  • कमाल आर खान दो साल बाद आए भारत
  • एयरपोर्ट से ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kamaal R Khan arrested: बॉलीवुड फिल्मों और फिल्मी सितारों पर सवाल उठाने वाले, उन पर विवादित बयान देने वाले और हर बार अजीब रिव्यू देकर सुर्खियां बटोरने वाले फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (KRK) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह किसी रिव्यू के कारण नहीं बल्कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद चर्चा में हैं। जी हां! केआरके को मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विवादों में रहने वाले KRK के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विवादित ट्वीट बना मुसीबत 

जानकारी के अनुसार केआरके के खिलाफ कार्रवाई एक विवादित ट्वीट के चलते हुई है। मलाड पुलिस ने कमाल आर खान को एयरपोर्ट से डिटेन किया था। जिसके बाद पूछताछ की गई और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि कमाल आर खान (KRK) आए दिन अपने ट्वीट के कारण चर्चा में आते हैं। कमाल ने 2020 में एक नामचीन व्यक्ति पर आपत्तिजनक ट्वीट किया था। जिसके बाद मलाड पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने जानकारी दी है कि किसी ने कमाल आर खान के ट्वीट के कारण पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।  जिसके बाद उनसे देश लौटने पर  पूछताछ की गई फिर जरूरी समझा जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Koffee With Karan 7: कृति सेनन का खुलासा, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए ऑडिशन देकर हुई थीं रिजेक्ट

 

दो साल बाद देश लौटे KRK 

पुलिस दो साल से कमाल को ढूंढ रही थी, लेकिन कमाल मुंबई में नही थे। सोमवार को जैसे ही कमाल एयरपोर्ट पर लैंड हुए, पुलिस को पता चला और एयरपोर्ट पर ही उन्हें डिटेन कर लिया गया। सारी औपचारिकता पूरी करके मंगलवार को कमाल आर खान को बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

सलमान और शाहरुख से ले चुके हैं पंगा 

आपको बता दें कि कमाल आर खान के दुश्मनों की लिस्ट काफी लंबी है। वह खुलेआम नाम लेकर बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों में निशाना साधते रहते हैं। वह अब तक शाहरुख, सलमान, आमिर, अजय देवगन और अक्षय कुमार सभी के बारे में तीखे बयान दे चुके हैं। इतना ही नहीं वह अनुराग कश्यप, भूषण कुमार और भी कई निर्माताओं को लेकर बुरा-भला बोल चुके हैं। 

Cuttputlli: Sargun Mehta ने रिलीज के पहले कहानी पर किया बड़ा खुलासा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन