1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kamaal R Khan Hospitalised: गिरफ्तारी के बाद KRK की बिगड़ी तबियत, हुए अस्पताल में भर्ती

Kamaal R Khan Hospitalised: गिरफ्तारी के बाद KRK की बिगड़ी तबियत, हुए अस्पताल में भर्ती

 Published : Aug 31, 2022 01:54 pm IST,  Updated : Aug 31, 2022 01:54 pm IST

Kamaal R Khan Hospitalised: कमाल आर खान को मंगलवार को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अब उनके सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें भर्ती कराया गया है।

Kamaal R Khan Hospitalised- India TV Hindi
Kamaal R Khan Hospitalised Image Source : TWITTER_KAMAALRKHAN

Highlights

  • केआरके को उठा सीने में दर्द
  • अस्पतला में हुए भर्ती
  • 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं KRK

Kamaal R Khan Hospitalised: फिल्म एक्टर और क्रिटिक कमाल आर खान (KRK) दो साल बाद बीते दिन मंगलवार को भारत आए थे। जिसके बाद एयरपोर्ट से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें एक विवादित ट्वीट के कारण हुई एक FIR के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अब खबर है कि केआरके की जेल में तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार शाम केआरके को अचानक सीने में दर्द होने लगा जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और अब वह एडमिट हैं। 

14 दिन की न्यायिक हिरासत में KRK 

मंगलवार को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद कमाल आर खान (KRK) को बोरीवली कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट में सुनवाई के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। उन्हें न्यायिक हिरासत मिलने के बाद कुछ देर बाद शाम को सीन में दर्द की शिकायत होने लगी। अब वह मुंबई के कांदिवली इलाके के शताब्दी अस्पताल में भर्ती हैं। 

क्या है मामला 

आपको बता दें कि अपने विवादित बयानों और खिल्ली उड़ाए जाने वाले ट्वीट के लिए KRK काफी मशहूर हैं। साल 2020 में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान की मृत्यु के बाद उन्होंने कुछ अपमानजनक ट्वीट किए थे। जिसके बाद मुंबई में उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी। वह दुबई में रहते हैं और मंगलवार को जब वह 2 साल बाद भारत आए तो उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ा गया।

KBC 14: इस कंटेस्टेंट को देखते ही Amitabh Bachchan ने ले डाली स्किन केयर टिप्स, काले-गोरे रंग पर भी हुई बात

सलमान और शाहरुख से ले चुके हैं पंगा 

आपको बता दें कि कमाल आर खान के दुश्मनों की लिस्ट काफी लंबी है। वह खुलेआम नाम लेकर बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों में निशाना साधते रहते हैं। वह अब तक शाहरुख, सलमान, आमिर, अजय देवगन और अक्षय कुमार सभी के बारे में तीखे बयान दे चुके हैं। इतना ही नहीं वह अनुराग कश्यप, भूषण कुमार और भी कई निर्माताओं को लेकर बुरा-भला बोल चुके हैं। 

Happy Birthday Rajkummar Rao: इन फिल्मों से मिली राजकुमार को पहचान, 'न्यूटन' से लेकर 'स्त्री' तक हर किरदार में डाली जान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन