Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kamaal R Khan Arrest: केआरके ने की फिटनेस ट्रेनर से छेड़छाड़, वर्सोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kamaal R Khan Arrest: केआरके ने की फिटनेस ट्रेनर से छेड़छाड़, वर्सोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Reported By : Jay Prakash Singh Written By : Ritu Tripathi Published : Sep 05, 2022 12:45 pm IST, Updated : Sep 05, 2022 12:50 pm IST

Kamal R Khan Arrest: कमाल राशिद खान दो साल बाद देश वापस आते ही दूसरे मामले में गिरफ्तार हो गए हैं।

Kamal R Khan Arrest- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Kamal R Khan Arrest

Highlights

  • वर्सोवा पुलिस की गिरफ्त में KRK
  • फिटनेस ट्रेनर से मांगा सेक्सुअल फेवर
  • जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाया था घर

Kamal R Khan Arrest: बॉलीवुड की फिल्मों पर तीखे रिव्यू करने वाले कमाल आर खान (Kamaal R Khan) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्हें हाल ही में दो साल बाद देश लौटते ही एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद अब उन्हें दोबारा एक महिला से छेड़छाड़ के मामले (KRK Sexual absue case) में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार को उन्हें हॉलीडे कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद केआरके को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

अब वर्सोवा पुलिस की गिरफ्त में KRK 

मलाड के बाद अब मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने अभिनेता कमाल राशिद खान को किया गिरफ्तार किया है। इसके पहले विवादित ट्वीट करने के मामले में मलाड पुलिस ने पिछले सप्ताह कमाल खान को गिरफ्तार किया था।  

जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाया था घर 

आपको बता दें कि यह गिरफ्तारी 2019 में एक महिला फिटनेस ट्रेनर से छेड़छाड़ करने के मामले में हुई है।  इस मामले में मुम्बई पुलिस ने फिटनेस ट्रेनर की शिकायत पर 2021 में मामला दर्ज किया था।  महिला द्वारा दर्ज कराई गई FIR के मुताबिक अपने जन्मदिन की पार्टी के बहाने कमाल खान ने अपने घर बुलाकर छेड़छाड़ की थी।

Deepesh Bhan Death: दीपेश भान की मौत के बाद भी सौम्या टंडन ने निभाई दोस्ती, महीनेभर में चुक गया लाखों का कर्जा

फिटनेस ट्रेनर से मांगा सेक्सुअल फेवर

गौरतलब है कि ये मामला 2019 का है। जबकि फिटनेस ट्रेनर ने साल 2021 के बीच में पुलिस में KRK के खिलाफ शिकायत की थी। ट्रेनर ने बताया था कि वह इंडस्ट्री में कमाल आर खान के संबंधों से डरती थी। इसी डर के चलते घटना के तुरंत बाद उसने पुलिस से संपर्क नहीं किया था। महिला ने बताया है कि केआरके ने उनसे सेक्सुअल फेवर मांगे थे। इसके साथ ही महिला का जबरन हाथ भी पकड़ा था।

Chup Official Trailer: फिल्म क्रिटिक्स को मारने वाले सीरियल किलर को देख होंगे रोंगटे खड़े, दमदार है ट्रेलर

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement