1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Chup Official Trailer: फिल्म क्रिटिक्स को मारने वाले सीरियल किलर को देख होंगे रोंगटे खड़े, दमदार है ट्रेलर

Chup Official Trailer: फिल्म क्रिटिक्स को मारने वाले सीरियल किलर को देख होंगे रोंगटे खड़े, दमदार है ट्रेलर

 Published : Sep 05, 2022 12:00 pm IST,  Updated : Sep 05, 2022 12:07 pm IST

Chup Official Trailer Out: आर बाल्की की साइको-थ्रिलर 'चुप' का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 'चुप' का ट्रेलर अमिताभ बच्चन ने किया शेयर।

Chup Official Trailer- India TV Hindi
Chup Official Trailer Image Source : TWITTER_AMITABHBACHCHAN

Highlights

  • अमिताभ बच्चन ने लॉन्च किया दमदार ट्रेलर
  • चुप का ट्रेलर देख छूटेंगे पसीने

Chup Official Trailer Out: यह कई बार होता है कि महान फिल्मों को अपने दौर में सही न्याय नहीं मिलता। चाहे वह गुरु दत्त की 'कागज के फूल' हो या फिर राज कपूर की 'मेरा नाम जोकर' दोनों की फिल्मों को बॉलीवुड की कालजयी फिल्म का दर्जा मिला है। लेकिन अपने दौर में इन फिल्मों ने खूब आलोचनाएं झेली और इन्हें फिल्म समीक्षकों ने बेहद कम आंका। लेकिन अब एक ऐसा सीरियल किलर आया है जो फिल्म को बुरे रिव्यू देने वालों को मौत के घाट उतार रहा है। चौंक गए ना आप भी... आर. बाल्की (R Balki) की फिल्म 'चुप' (Chup) की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन चुका है। 

अमिताभ बच्चन ने लॉन्च किया ट्रेलर 

आर. बाल्की (R Balki) की आगामी फिल्म 'चुप' (Chup) ने रिलीज के पहले ही पूरे देश में काफी चर्चा बटोरी है। जिसके बाद आज बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने इस ट्रेलर को लॉन्च किया है। मेकर्स ने बेताब दर्शकों के लिए 5 सितंबर को ट्रेलर रिलीज किया है। बिग बी ने आज ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। देखिए ये ट्रेलर...

फिल्म रिव्यू करने वालों का मर्डर 

यहां दुलकर सलमान एक फिल्म लवर के रूप में नजर आ हैं। जिन्हें उन फिल्म क्रिटिक से शिकायत है जो अच्छी फिल्मों को बुरा रिव्यू देते हैं और बुरी फिल्मों को पैसे लेकर 5 स्टार देते हैं। ऐसे में ट्रेलर में पूजा भट्ट भी बुरा रिव्यू देने वाले क्रिटिक को हत्यारा बताती नजर आ रही हैं। फिल्म में गुरु दत्त की फिल्मों से जिस तरह से प्रतिमान लिए गए हैं वह काबिले तारीफ हैं। आर बाल्की एक बार फिर यह साबित करते हैं कि वह एक दमदार निर्देशक हैं। 

Liger Flop : 'लाइगर' के फ्लॉप होने से मेकर्स को हुआ भारी नुकसान, Vijay Devarakonda करेंगे करोड़ों की भरपाई

ये है फिल्म की दमदार टीम 

सनी देओल, दुलकर सलमान और पूजा भट्ट स्टारर फिल्म 'चुप' आर बाल्की द्वारा निर्देशित है। राकेश झुनझुनवाला, अनिल नायडू, डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियो) और गौरी शिंदे फिल्म के निर्माता हैं। मूल कहानी आर बाल्की की है, पटकथा और संवाद आर बाल्की, समीक्षक से लेखक बने राजा सेन और ऋषि विरमानी द्वारा सह-लिखित हैं।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड में Salman Khan को 34 साल पूरे, फैंस को दिया ये खास तोहफा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन