1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kangana Ranaut: 'थलाइवी' के लिए नॉमिनेट होने के बाद भी क्यों फिल्मफेयर पर केस करने जा रही हैं कंगना रनौत?

Kangana Ranaut: 'थलाइवी' के लिए नॉमिनेट होने के बाद भी क्यों फिल्मफेयर पर केस करने जा रही हैं कंगना रनौत?

 Reported By: IANS Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Aug 21, 2022 08:16 pm IST,  Updated : Aug 21, 2022 08:16 pm IST

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बात की जानकारी दी है कि वो क्यों फिल्मफेयर पर कानूनी कार्रवाई करेंगी।

Kangana Ranaut- India TV Hindi
Kangana Ranaut Image Source : KANGANA RANAUT

Highlights

  • कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना गुस्सा जाहिर किया है
  • कंगना को सोशल मीडिया पर फैंस का सपोर्ट मिल रहा है

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को फिल्मफेयर ने उनकी फिल्म 'थलाइवी' में उनके काम के लिए बेस्ट एक्टर फीमेल के लिए नॉमिनेट किया है, मगर एक्ट्रेस ने फिल्मफेयर पर मुकदमा करने का फैसला किया है। 'क्वीन' की एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में इसके पीछे का कारण बताते हुए एक लंबा नोट लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा है, "मैं 2014 से फिल्मफेयर जैसी अनैतिक, भ्रष्ट और पूरी तरह से अनुचित प्रथाओं से दूर हो गई हूं, लेकिन मुझे इस साल उनके अवॉर्ड शो में भाग लेने के लिए कई फोन आ रहे हैं क्योंकि वे मुझे 'थलाइवी' के लिए पुरस्कार देना चाहते हैं।"

Bollywood Wrap: Raju Srivastava की हेल्थ अपडेट से लेकर Akshay Kumar के बयान तक, जानिए हर खबर

उन्होंने कहा, "मैं यह जानकर हैरान हूं कि वे अभी भी मुझे नॉमिनेट कर रहे हैं। किसी भी तरह से इस तरह की भ्रष्ट प्रथाओं को प्रोत्साहित करना मेरी गरिमा, कार्य नैतिकता के खिलाफ है, इसलिए मैंने फिल्मफेयर पर मुकदमा करने का फैसला किया है .. धन्यवाद।"

कंगना, जिनके नाम चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हैं, अपने अपने मन की बात कहने के लिए जानी जाती हैं। 

Katrina Kaif Pregnant: मां बनने की खबरों के बीच पति Vicky Kaushal संग क्लीनिक के बाहर कैप्चर हुईं Katrina Kaif

हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' से एक्ट्रेस महिमा चौधरी का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के बाद कंगना निर्देशन में वापसी करेंगी। एक्ट्रेस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Salman Khan और Aamir Khan नहीं, KGF स्टार यश हैं इस बॉलीवुड एक्टर के फैन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन