1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'युवाओं को भ्रमित करना बंद करो', मूवी रोल्स के लिए हुई आलोचना, कंगना रनौत ने बताया रील-रियल के बीच का अंतर

'युवाओं को भ्रमित करना बंद करो', मूवी रोल्स के लिए हुई आलोचना, कंगना रनौत ने बताया रील-रियल के बीच का अंतर

 Written By: Priya Shukla @PriyaShukl06
 Published : Aug 01, 2026 10:56 am IST,  Updated : Aug 01, 2026 10:56 am IST

कंगना रनौत ने अपने बयान के बाद अपनी फिल्मों के क्लिप शेयर करके ट्रोल किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए सिनेमा और असल जिंदगी के बीच के फर्क को बताते हुए लोगों से अपील की कि वह युवाओं को गुमराह न करें।

kangana ranaut- India TV Hindi
कंगना रनौत। Image Source : INSTAGRAM/@KANGANARANAUT

एक्टर और BJP सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब एक बार फिर कंगना अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में कंगना ने सीजेपी प्रोटेस्ट पर आपत्ति जाहिर करते हुए एक पोस्ट साझा किया और उनके बयान पर बवाल मच गया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रोल्स उनके फिल्मों में निभाए रोल्स के क्लिप शेयर करते हुए उन्हें निशाने पर लेने लगे। कंगना ने अब इस आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए इस पोस्ट में उन्होंने रील और रियल के बीच का अंतर बताते हुए कहा कि लोग स्क्रीन पर निभाए उनके किरदारों और असल जिंदगी में युवाओं के व्यवहार के बीच गलत तुलना कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने लोगों से अपील की कि वह युवा जनरेशन को गुमराह न करें।

फिल्मों के किरदारों का उदाहरण देना गलत- कंगना रनौत

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। इसी के साथ उन्होंने संसद में दिए अपने एक पुराने भाषण का वीडियो भी रीपोस्ट किया है। कंगना ने ये भाषण तब दिया था, जब वह हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद के तौर पर चुनी गईं और लोकसफा पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक विरोधियों द्वारा उनकी फिल्म की तस्वीरें हर जगह फैलाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई थी। अब कंगना ने एक बार फिर अपनी वही बात दोहराई है और कहा कि स्क्रीन पर ग्लैमरस और बोल्ड किरदार निभाना कोई विरोधाभास नहीं है, क्योंकि ये एक्ट्रेस के तौर पर उनके पेशे का हिस्सा है।

kangana ranaut
Image Source : INSTAGRAM/@KANGANARANAUTकंगना रनौत का पोस्ट।

ट्रोल्स पर कंगना का पलटवार

अपने पोस्ट में कंगना ने लिखा, 'आप मेरे उन फिल्मी कैरेक्टर्स की क्लिप्स का इस्तेमाल करके युवाओं को भ्रमित करना चाहते हैं, जिसके लिए मुझे लाखों में फीस मिलती है। आप लोग उन बड़े-बड़े शोज, बिजनेस इवेंट्स को हथियार बनाना चाहते हैं, जहां मैं अपनी टीम के साथ होती हूं और मेरे इर्द-गिर्द इवेंट प्लानर्स की सिक्योरिटी होती है। इन सबका इस्तेमाल करके आप सब कमजोर टीनएजर्स को इस बात का विश्वास दिलाना चाहते हैं कि वे भी सड़क पर, स्कूल में होने वाले इवेंट्स या छोटे-मोटे क्लबों में ऐसा ही कर सकती हैं? क्या यह एक ही बात है?'

युवाओं को मिसलीड मत करो- कंगना रनौत

कंगना ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'युवाओं को गुमराह करना बंद करिए, क्योंकि ये बिलकुल भी एक जैसा नहीं है। आज आप दूसरों के बच्चों को गुमराह कर रहे हैं, कल आपके बच्चों को भी गुमराह किया जा सकता है।' कंगना ने सोशल मीडिया पर ये पोस्ट, उस पोस्ट के बाद आया है, जिसमें उन्होंने स्टूडेंट प्रोटेस्ट और Gen Z के व्यवहार पर बात की थी और अपनी टिप्पणी से ऑनलाइन तीखी बहस छिड़ गई थी। इससे पहले कंगना ने लिबरल्स पर तंज कसते हुए एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके साथ उन्होंने अपने बचपन की यादें ताजा कीं। अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट करते हुए कंगना ने बताया था कि जब वह 12 साल की थीं, उन्होंने अपने स्कूल के कल्चरल फेस्ट में माता सीता की भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़ेंः 'मोदी जी को लोग भगवान मानते हैं, सम्मान करना पड़ेगा', 'जेनरेशन गटर' बयान पर घिरीं कंगना रनौत, अब दी सफाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन