1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने जन्मदिन के मौके पर मां वैष्णो देवी का लिया आशीर्वाद, भैरो बाबा की लगाई हाजिरी

कंगना रनौत ने जन्मदिन के मौके पर मां वैष्णो देवी का लिया आशीर्वाद, भैरो बाबा की लगाई हाजिरी

 Published : Mar 24, 2022 11:12 am IST,  Updated : Mar 24, 2022 11:55 am IST

कंगना का जन्म हिमाचल प्रदेश के मंडी के छोटे से शहर 'भांबला' में हुआ। कंगना को कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं।

Kangana Ranaut- India TV Hindi
Kangana Ranaut Image Source : INSTQGRAM/KANGANARANAUT

Highlights

  • कंगना रनौत ने 23 मार्च को अपना 35वां जन्मदिन मनाया।
  • जन्मदिन के मौके पर कंगना अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन लेने पहुंची।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत 35 साल की हो गई हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर कंगना अपनी बहन रंगोली चंदेल और अपने परिवार के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन लेने पहुंची। उन्होंने अपने जन्मदिन पर मां वैष्णो देवी के साथ भगवान भैरों का भी आशीर्वाद लिया। आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। 

तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा - 'आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर मां वैष्णो वैष्णो देवी जी के दर्शन किए। उनके और मेरे माता-पिता के आशीर्वाद के साथ ये साल खूबसूरत हो। आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए आप सभी का धन्यवाद।'

क्वीन' स्टार ने  वैष्णो देवी के दर्शन के लिए नीले रंग का डिजाइनर कुर्ता, लाल सलवार और पीले रंग का दुपट्टा पहना हुआ था। इस दौरान वो काफी खुश नजर आईं। 

एक्ट्रेस वैष्णो देवी माता के दर्शन करने बाद भैरो बाबा के दर्शन के लिए भी गईं। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ एक लंबा नोट लिखकर फोटो शेयर की है।

इस बीच, रंगोली ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 

Rangoli birthday wish for her sister Kangana Ranaut
Image Source : INSTAGRAM/RANGOLIRangoli birthday wish for her sister Kangana Ranaut

बता दें कि कंगना का जन्म हिमाचल प्रदेश के मंडी के छोटे से शहर 'भांबला' में हुआ। कंगना को कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं।

कंगना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह फिल्म 'धाकड़' में एजेंट अग्नि के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी भूमिका में हैं। यह फिल्म 27 मई 2022 को रिलीज होने वाली है। 'धाकड़' के अलावा, कंगना के पास पीरियड ड्रामा 'मणिकर्णिका रिटर्न्‍स द लीजेंड ऑफ दिद्दा' और 'तेजस' जैसी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं। फिलहाल वह ओटीटी रियलिटी शो 'लॉक अप' को होस्ट कर रही हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन