1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी पर आज होगा फैसला, बॉम्बे हाईकोर्ट में चलेगी सुनवाई, इस बात पर अटका है मामला

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी पर आज होगा फैसला, बॉम्बे हाईकोर्ट में चलेगी सुनवाई, इस बात पर अटका है मामला

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Sep 19, 2024 07:21 am IST,  Updated : Sep 19, 2024 07:21 am IST

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। गुरुवार को फिल्म के रिलीज को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है। इसको लेकर कंगना और फिल्म मेकर्स ने याचिका दायर की थी।

Kangana ranaut- India TV Hindi
कंगना रनौत Image Source : INSTAGRAM@KANGANARANAUT

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी अनाउंसमेंट के बाद से ही सुर्खियां बटोर रही है। राजनीतिक फिल्म होने के चलते इसको लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज यानी गुरुवार को फिल्म को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होना है। कंगना रनौत और जी स्टूडियोज ने इसको लेकर याचिका दायर की थी। जिसमें दलील दी थी कि  CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) ने फिल्म रिलीज के 4 दिन पहले ही रोक लगा दी गई थी, जो गलत है। कंगना और फिल्म मेकर्स ने आरोप लगाया है कि CBFC ने मनमाने ढंग से फिल्म का सर्टिफिकेट बनाया है। 

6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी फिल्म

कंगना रनौत की ये फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। इसको लेकर कंगना और सभी फिल्म मेकर्स काफी उत्साहित थे। लेकिन फिल्म के रिलीज से पहले ही 4 दिन पहले रोक लगा दी गई थी। अब इस मामले को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में आज सुनवाई होनी है। फिल्म को लेकर सिख लोगों ने भी आपत्ति जाहिर की थी। जिसमें कहा गया था कि फिल्म में सिख समुदाय की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है। 

सियासी गलियारों में हलचल मचा रही कंगना की फिल्म

एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। अब कंगना की फिल्म इमरजेंसी विवादों में घिर गई है। साल 1975 में हुए सियासी घटनाक्रम की कहानी बयां करती ये फिल्म अब कोर्ट के फेर में उलझी है। कंगना ने सीबीएफसी की कटौती के बिना ही फिल्म रिलीज करने की बात कही है। आज इसको लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है। इस फिल्म को लेकर सियासी हलचल भी देखने को मिल रही है। फिल्म में कंगना के साथ अनुपम खेर, भूमिका चावला, मनीषा कोराइला, सतीश कौशिक और मिलिंद सोमंद जैसे स्टार नजर आने वाले हैं। फिल्म को कंगना रनौत ने खुद डायरेक्ट किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन